{"_id":"60ba4edb9dbabf5fab34fdb3","slug":"dcgi-grants-serum-institute-of-india-permission-to-manufacture-sputnik-v-for-examination-test-and-analysis","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी खबर: सीरम संस्थान को मिली स्पूतनिक वी टीके का उत्पादन करने की अनुमति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बड़ी खबर: सीरम संस्थान को मिली स्पूतनिक वी टीके का उत्पादन करने की अनुमति
Fri, 04 Jun 2021 09:46 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 04 Jun 2021 09:46 PM IST
सार
पुणे स्थित भारतीय सीरम संस्थान को स्पूतनिक वी टीके के परीक्षण और विश्लेषण के लिए इसका उत्पादन करने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
sputnik v
- फोटो : Agency (File Photo)
विस्तार
भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने भारतीय सीरम संस्थान को कोरोना वायरस रोधी स्पूतनिक वी टीके का उत्पादन करने की अनुमति दे दी है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार सूत्रों ने बताया कि डीसीजीआई ने सीरम संस्थान को यह अनुमति उसकी हडपसर स्थित पंजीकृत फैसिलिटी में टीके के परीक्षण और विश्लेषण के लिए दी है।
विज्ञापन
सीरम संस्थान ने पुणे स्थित अपने लाइसेंस प्राप्त हडपसर केंद्र में परीक्षण, जांच और विश्लेषण के लिए कोविड-19 टीके स्पूतनिक वी को बनाने की अनुमति मांगते हुए डीसीजीआई को आवेदन दिया था। संस्थान ने स्पूतनिक वी बनाने के लिए मॉस्को के गामालेया रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमियोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी के साथ गठजोड़ किया है।
विज्ञापन
Drug Controller General of India grants Serum Institute of India the permission to manufacture SPUTNIK V for examination test and analysis at its licensed facility at Hadapsar: Sources pic.twitter.com/S2lVY2cFl7
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) June 4, 2021
जानकारी के अनुसार सीरम संस्थान ने बीती 18 मई को जैव प्रौद्योगिकी विभाग की ‘जेनेटिक मैनिपुलेशन रिव्यू कमेटी (आरसीजीएम)’ को भी आवेदन देकर अनुसंधान एवं विकास कार्य करने के लिए स्ट्रेन या कोशिका बैंक का आयात करने की अनुमति मांगी थी। इस समय डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज भारत में रूस के स्पूतनिक वी टीके का उत्पादन कर रही है।