फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   dayashankar singh explain his point over mayawati remark

सॉरी बहनजी, पर आप पैसे लेकर टिकट बांटती हैं: दयाशंकर सिंह

Sun, 24 Jul 2016 12:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 24 Jul 2016 12:55 PM IST
विज्ञापन
dayashankar singh explain his point over mayawati remark
बीजेपी से निष्कासित दयाशंकर सिंह ने पहली बार अपना पक्ष सामने रखा है। - फोटो : amar ujala
बहुजन समान पार्टी की सुप्रीमो मायावती पर अभद्र टिप्पणी करने वाले दयाशंकर सिंह ने अपनी टिप्पणी पर एक बार फिर अफसोस जताया है, लेकिन यह दोहराया है कि बीएसपी सुप्रीमो पैसे लेकर टिकट बांटती हैं। पढ़िए टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में बीजेपी से निष्कासित दयाशंकर ने क्या कहा..
विज्ञापन


आपने बीएसपी सुप्रीमो पर आपत्तिजनक तरीके से हमला किया?
मैंने जो भी कहा, वह गलत था इसमें कोई संदेह नहीं। मुझे ऐसा नहीं कहना चाहिए था। 19 जुलाई को मऊ में मीडियाकर्मियों के सवाल के जवाब में गलत तरीके से तुलना की, लेकिन बीएसपी मुखिया का यह स्टाइल है कि वह सबसे ज्यादा पैसे देने वाले को टिकट देती हैं। मैंने तुरंत माफी मांगी और मैं दोबारा भी माफी मांगता हूं।
विज्ञापन


आप पुलिस के साथ सहयोग नहीं कर रहे हैं?
मैं पुलिस के साथ पूरा सहयोग कर रहा हूं और पुलिस जहां बुलाएगी, उपस्थित होऊंगा, लेकिन मुझे इत्मीनान हो कि मैं सुरक्षित हूं। बीएसपी समर्थकों और नेताओं ने जीभ काटने की धमकी दी है। कुछ ने मेरे सिर पर इनाम घोषित कर दिया है। मीडिया के जरिए मुझे केस के बारे में पता चला है। अब, मेरे पास एफआईआर की कॉपी है और पुलिस के साथ जांच में पूरा सहयोग करूंगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आपकी टिप्पणी ने राष्ट्रीय स्तर पर हंगामा खड़ा कर दिया। आपकी और अरूण जेटली के माफीनामे के बावजूद आपके खिलाफ एफआईआर दायर की गई। यह अध्याय फिलहाल खत्म होता हुआ नहीं दिखता। और अब आप पार्टी के भी बाहर हैं?
यही बात मैं उनसे भी पूछना चाहता हूं। एक ही अपराध के लिए चार बार दंड देने के बावजूद बसपा सुप्रीमो और नसीमुद्दीन सिद्दिकी मेरी पत्नी और बेटी पर गाली गलौज करने के लिए क्यों उकसा रहे हैं जबकि मैं पहले ही इस घटना के लिए बिना शर्त माफी मांग चुका हूं। मेरी बच्ची, पत्नी और बहन के बारे में इस तरह से बदजुबानी करने की हिम्मत कैसे हुई। क्या उनका सम्मान मायावती की इज्जत से कम है?

बसपा सुप्रीमो ने इस मामले को राज्यसभा में भी उठाया।

dayashankar singh explain his point over mayawati remark
दयाशंकर ने कहा कि बीएसपी नेता माफी क्यों नहीं मांगती। - फोटो : Amar Ujala
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मायावती पर आपकी टिप्पणी की आलोचना की है? 
मेरे परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए मैं उनका आभारी हूं। बीएसपी के लोगों से मिल रही धमकियों के बाद मेरा परिवार तनाव की स्थिति से गुजर रहा है।

बीएसपी नेता आपके परिवार को टारगेट कर रहे हैं। इस तरह की खबरों को देखकर आपकी बेटी सदमे में है और उनका इलाज चल रहा है? 
मैं नहीं जानता कि बीएसपी के लोग मेरी बेटी और मेरे परिवार के दूसरे लोगों को क्यों मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। मैं 25 साल से राजनीति में हूं और उनका ध्यान नहीं रख पाया। उनके लिए कुछ नहीं कर पाया और अब मेरे चलते उनको ये सब झेलना पड़ रहा है। 

... लेकिन अब आपकी पत्नी ने इस मामले में बीएसपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ जवाबी एफआईआर दर्ज कराया है?
कानून को अपना काम करने दीजिए। मैं इसका सामना करने को तैयार हूं। मेरा कहना है कि अगर मेरी पार्टी ने मुझ पर कार्रवाई की है तो बीएसपी सुप्रीमो अपने नेताओं पर क्यों नहीं कार्रवाई करती हैं। दूसरी बात अगर मैंने और राष्ट्रीय स्तर के नेताओं ने माफी मांग ली, तो बीएसपी नेता इतने अहंकारी क्यों बन रहे हैं। मेरी बेटी को लेकर की गई बदजुबानी पर माफी क्यों नहीं मांगते हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed