फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dawood Ibrahim special henchman danish merchant arrested in Mumbai news in hindi

Maharashtra: दाऊद इब्राहिम के करीबी पर मुंबई पुलिस का शिकंजा; ड्रग्स से जुड़े केस में दानिश मर्चेंट गिरफ्तार

Sun, 15 Dec 2024 12:57 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 15 Dec 2024 12:57 PM IST
सार

सूत्रों ने बताया कि पिछले महीने आठ नवंबर को आरोपी अशिकुर को मरीन लाइन स्टेशन इलाके से 144 ग्राम ड्रग्स गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
Dawood Ibrahim special henchman danish merchant arrested in Mumbai news in hindi
दाऊद इब्राहिम - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र में मुंबई की एलटी मार्ग पुलिस ने दाऊद इब्राहिम के गुर्गे और डोंगरी में उसकी ड्रग्स की फैक्ट्री संभालने वाले दानिश मर्चेंट को गिरफ्तार किया है। दानिश मर्चेंट को दानिश चिकना के नाम से भी जाना जाता है। वह ड्रग्स के एक मामले में वांछित आरोपी था। पुलिस ने उसके साथ एक और साथी कादर गुलाम शेख को भी गिरफ्तार किया है। इस मामले में अन्य आरोपियों मोहम्मद अशिकुर, मोहम्मद सहीदूर रहमान और रेहान शकील अन्सारी को पिछले महीने ही गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि पिछले महीने आठ नवंबर को आरोपी अशिकुर को मरीन लाइन स्टेशन इलाके से 144 ग्राम ड्रग्स गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने रेहान शकील से ड्रग्स खरीदी थी। पुलिस तुरंत रेहान शकील को गिरफ्तार करने पहुंची। उसके पास से 55 ग्राम ड्रग्स बरामद किया गया। रेहान ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसने रहमान और उसके पास से मिले कुल 199 ग्राम ड्रग्स को दाऊद इब्राहिम के करीबी दानिश चिकना से खरीदा था। 
विज्ञापन


जानकारी मिलने के बाद से ही पुलिस वांछित अपराधी दानिश चिकना और कादर गुलाम शेख की तलाश में जुट गई। 13 दिसंबर को पुलिस को सूत्रों के जरिए दोनों का पता चला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed