फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dawood Ibrahim brother iqbal kaskar admitted to JJ hospital after pain in heart

Iqbal Kaskar: दाऊद इब्राहिम का भाई इकबाल कासकर अस्पताल में भर्ती, सीने में दर्द की थी शिकायत

Sun, 21 Aug 2022 11:22 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 21 Aug 2022 11:22 AM IST
सार

Gangster Dawood Ibrahim Brother Iqbal Kaskar : अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को सीने में दर्द उठने के बाद शनिवार को जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
Dawood Ibrahim brother iqbal kaskar admitted to JJ hospital after pain in heart
Iqbal Kaskar

विस्तार

Iqbal Kaskar News: भगोड़ा गैंगस्टर और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर( Iqbal Kaskar) को सीने में दर्द उठने के बाद शनिवार को मुंबई के जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल ने कहा कि फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर है। बता दें कि इकबाल कासकर फिरौती के मामले में इस वक्त न्यायिक हिरासत में है। डी कंपनी का सदस्य इकबाल कासकर अपनी न्यायिक हिरासत की अवधि ठाणे के तालोजा जेल में काट रहा है।

विज्ञापन


दाऊद के नाम पर फिरौती वसूलता था भाई इकबाल : ईडी
ईडी ने कुछ महीने पहले बताया था कि इकबाल कासकर अपने भाई दाऊद इब्राहिम की वैश्विक आतंकवादी की छवि का इस्तेमाल कर सेलिब्रिटीज और बिल्डरों से फिरौती वसूलता था। साथ ही कहा कि कासकर दाऊद द्वारा चलाए जा रहे गैंग का अहम सदस्य था और धमकी देने, फिरौती वसूली जैसी गतिविधियों में उसके साथ शामिल था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed