फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dawood henchman steals Rs 40 crore from don

खत्म हो रहा दाऊद का खौफ? डॉन को 40 करोड़ का चूना लगा गायब हुआ गुर्गा

Mon, 12 Sep 2016 11:07 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 12 Sep 2016 11:07 AM IST
विज्ञापन
Dawood henchman steals Rs 40 crore from don
दाऊद के भांजे की शादी
अंडरवर्ल्ड डॉन और मुंबई बम धमाकों के मास्टर माइंड दाऊद इब्राहिम से दुनिया खौफ खाती है। कई देशों में ड्रग्स और नशे का कारोबार चला रहे डॉन से अपराधी डरते हैं। लेकिन अब ऐसा लगता है कि खुद डॉन के गुर्गे उससे आजाद हो रहे हैं। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, अंडरवर्ल्ड डॉन के एक गुर्गे खलीक अहमद ने दाऊद को ही करोड़ों रुपयों का का चूना लगा दिया। खलीक अहमद डॉन के 40 करोड़ रुपए लेकर चंपत हो गया है।  
विज्ञापन


 

इंटेलिजेंस को ऐसा मिली जानकारी

Dawood henchman steals Rs 40 crore from don
dawood
इंटेलिजेंस सूत्रों के के हवाले से अखबार लिखता है कि डॉन के निर्देश के मुताबिक खलीक अहमद को दिल्ली के एक खास आदमी से 45 करोड़ रुपए लेने थे। इनमें से 40 करोड़  रुपए विदेशों में हवाला चैनल के जरिए भेजे जाने थे। खलीक को पांच करोड़ रुपए फीस के तौर पर मिलने तय हुए।  लेकिन बताया जा रहा है कि खलीक पांच के अलावा 40 करोड़ रुपए भी लेकर गायब हो गया है।  भारतीय जांच एजेंसियों को इस बात की जानकारी दाउद के दो करीबी जाबिर मोती और खलीक अहमद के बीच फोन पर हुई बातचीत से हुआ। जाबिर मोती पाकिस्तान में दाऊद का खास आदमी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed