फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dawood aide Parveen arrested in extortion case involving Param Bir Singh

शिकंजा: दाऊद का करीबी तारिक परवीन गिरफ्तार, परमबीर सिंह भी मुश्किल में

Sat, 18 Sep 2021 11:01 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: Amit Mandal Updated Sat, 18 Sep 2021 11:01 PM IST
सार

एक अन्य वसूली केस में तारिक परवीन पहले से ही तलोजा जेल में बंद था। शुक्रवार को मुंबई की अदालत ने उसे ठाणे पुलिस के हवाले करने का आदेश सुनाया। अब परमबीर सिंह भी मुश्किल में दिख रहे हैं। 

विज्ञापन
Dawood aide Parveen arrested in extortion case involving Param Bir Singh
Tarique Parveen - फोटो : social media

विस्तार

ठाणे पुलिस ने भगोड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी तारिक परवीन को गिरफ्तार किया है। तारिक को वसूली के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है जिसमें आईपीएस अफसर मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह भी एक आरोपी हैं।  

विज्ञापन


55 साल का तारिक अब्दुल करीम मर्चेंटा उर्फ तारिक परवीन पहले ही एक मामले में जेल में बंद था। अधिकारियों ने बताया कि तारिक पर ठाणे नगर पुलिस स्टेशन में भी एक केस दर्ज था। 
विज्ञापन

 
इस मामले में कुल 20 लोग नामजद थे जिसमें मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह का नाम भी शामिल है। कुछ और पुलिस अधिकारी भी इस केस में नामजद हैं। 

ये केस बिल्डर केतन तन्ना ने दर्ज कराया था जिन्होंने आरोप लगाया है कि परमबीर सिंह के ठाणे का पुलिस कमिश्नर रहने के दौरान सिंह और अन्य पुलिस अधिकारियों ने उन्हें झूठे केस में फंसाने की  धमकी देकर वसूली की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, एक अन्य वसूली केस में तारिक परवीन पहले से ही तलोजा जेल में बंद था। शुक्रवार को मुंबई की अदालत ने उसे ठाणे पुलिस के हवाले करने का आदेश सुनाया। इसके बाद ठाणे पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया जहां से उसे 22 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। 


हालांकि, परमबीर सिंह को अभी तक इस केस में गिरफ्तार नहीं किया गया है। एंटीलिया केस के बाद सिंह का तबादला कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख पर भ्रष्ट होने का आरोप लगाया था जिसके बाद देशमुख को इस्तीफा देना पड़ा था।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed