फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Daughter's Day 2021: Shooter Dadi appealed to the Sports Minister, girls should be given more opportunities

डॉटर्स डे: चर्चा में आईं फिल्म 'सांड की आंख' वाली शूटर दादी, लड़कियों को बधाई देने के बाद बोलीं- इन्हें दिए जाएं ज्यादा मौके 

Sun, 26 Sep 2021 02:46 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 26 Sep 2021 02:46 PM IST
सार

उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा में स्थापित शूटिंग रेंज का नाम ख्याति प्राप्त निशानेबाज चंद्रो तोमर के नाम पर रखे जाने की घोषणा की है। 

विज्ञापन
Daughter's Day 2021: Shooter Dadi appealed to the Sports Minister, girls should be given more opportunities
शूटर दादी चंद्रो तोमर और प्रकाशी तोमर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उप्र के बागपत जैसे जिले में पुरुषों का विरोध करके शूटिंग सीखने और अच्छे-अच्छों को पटखनी देने वाली शूटर दादी प्रकाशी तोमर ने डॉटर्स डे की बधाई दी है। इस मौके पर उन्होंने कुछ अपील भी की है। यह अपील खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के लिए है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लिखा है कि सरकार लड़कियों को ज्यादा मौके दे, जिससे वे खुद को साबित कर सकें और उनको देखकर अन्य लड़कियों को हौसला मिल सके। 

विज्ञापन

वायरल हो रही शूटर दादी की अपील 
डॉटर्स डे पर उनकी यह अपील काफी वायरल हो रही है। बधाई देते हुए उन्होंने लिखा है- 'अंजुम मुद्गल, अपूर्वी  चंदेला,  मनु भाकर, पीवी सिंद्धू ,साइना नेहवाल, आपका खेल और आपकी जीत 135 करोड़ भारतीयों के चेहरे पर ना सिर्फ एक मुस्कान लाती है, बल्कि परिवार को एहसास भी दिलाती है कि वो भी अपनी बेटी को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें और उनकी जीत के ताज़  पर नाज़ करें | मैं यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स मंत्रालय और अनुराग ठाकुर से कहना चाहती हूं कि बेटियों को जयादा से ज्यादा मौके दिए जाएं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


शूटर दादी पर ही बनी थी फिल्म 'सांड की आंख' 
2019 में आई बॉलीवुड फिल्म सांड की आंख शूटर दादी चंद्रो तोमर और प्रकाशी तोमर पर ही आधारित थी। इस फिल्म में तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर ने इन दोनों के किरदार निभाए थे। दोनों ने पुरुष समाज को चुनौती देते हुए शूटिंग की ट्रेनिंग ली थी। 

देवरानी-जेठानी 'शूटर दादी' का कैसा रहा संघर्ष 
प्रकाशी तोमर और चंद्रो तोमर रिश्ते में देवरानी-जेठानी थीं। कुछ दिन पहले कोरोना के कारण चंद्रो तोमर का निधन हो गया था। बताते हैं बागपत में पुरुष प्रधान समाज होने के कारण दोनों को निशानेबाजी के लिए घर से निकलने की इजाजत नहीं मिली। इसके बावजूद वे घर से बाहर निकलीं और घर के पास स्थित एक शूटिंग रेंज में जाकर ट्रेनिंग शुरू की। वरिष्ठ नागरिक वर्ग में इस जोड़ी को कई अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। खुद राष्ट्रपति की ओर से इन्हें स्त्री शक्ति सम्मान भी मिला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed