{"_id":"6487b77500ce67adea0089e7","slug":"data-of-health-workers-of-the-country-is-already-circulating-on-the-dark-web-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dark Web: डार्क वेब पर पहले से घूम रहा देश के स्वास्थ्य कर्मियों का डाटा, कोविन वेबसाइट हैक का किया था दावा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Dark Web: डार्क वेब पर पहले से घूम रहा देश के स्वास्थ्य कर्मियों का डाटा, कोविन वेबसाइट हैक का किया था दावा
Tue, 13 Jun 2023 05:55 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली
परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Tue, 13 Jun 2023 05:55 AM IST
सार
सिंगापुर स्थित साइबर खुफिया कंपनी क्लाउडसेक ने रिपोर्ट जारी की, जिसमें दावा किया कि डार्क वेब पर स्वास्थ्य कर्मचारियों की निजी जानकारी तक मौजूद है। हैकर्स के पास कई क्रेडेंशियल्स तक पहुंच है जो स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से संबंधित हैं।
विज्ञापन
Dark Web
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डार्क वेब पर भारत के स्वास्थ्य कर्मचारियों का डाटा, उनकी व्यक्तिगत जानकारी और फोन नंबर पहले से प्रसारित हो रहे हैं। माना जा रहा है कि इस डाटा का इस्तेमाल कोविन वेबसाइट पर हमला करने में किया जा सकता है, क्योंकि इनमें से कई स्वास्थ्य कर्मचारियों का डाटा कोविन पर पंजीकृत भी हो सकता है।
सोमवार देर शाम सिंगापुर स्थित साइबर खुफिया कंपनी क्लाउडसेक ने रिपोर्ट जारी की, जिसमें दावा किया कि डार्क वेब पर स्वास्थ्य कर्मचारियों की निजी जानकारी तक मौजूद है। हैकर्स के पास कई क्रेडेंशियल्स तक पहुंच है जो स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से संबंधित हैं। इसका उपयोग वह कोविन पोर्टल तक पहुंचने के लिए कर सकता है लेकिन अभी तक उसे पूरी कामयाबी नहीं मिली है। रिपोर्ट यह भी बताती है कि डार्क वेब पर मौजूद डाटा अभी का नहीं है। 13 मार्च 2022 को रूसी साइबर क्राइम फोरम पर हैकर्स ने दावा किया कि उन्होंने कोविन वेबसाइट के एक्सेस को प्रभावित किया है। सबूत के तौर पर हैकर्स ने एक स्क्रीनशॉट भी साझा किया, जिसमें कोविन वेबसाइट पर तमिलनाडु क्षेत्र का हिस्सा दिख रहा था।
कोविन पोर्टल सुरक्षित, नहीं हुआ डाटा चोरी : केंद्र...नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कहा कि कोविन पोर्टल पूरी तरह सुरक्षित है। पोर्टल से कोरोना टीकाकरण के लाभार्थियों के आंकड़े चोरी होने की खबरें आधारहीन है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि प्लेटफॉर्म पर आंकड़ों को सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। इसके बावजूद मंत्रालय ने साइबर सुरक्षा के लिए देश की नोडल एजेंसी भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम से इस मामले की पड़ताल करने और एक रिपोर्ट देने को कहा है।