फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Damage to Kannada literature: NS Laxminarayan Bhatt no more, Chief Minister Yeddyurappa mourns

कन्नड साहित्य को क्षति : एनएस लक्ष्मीनारायण भट्ट नहीं रहे, मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने जताया शोक

Sat, 06 Mar 2021 05:07 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 06 Mar 2021 05:07 PM IST
विज्ञापन
Damage to Kannada literature: NS Laxminarayan Bhatt no more, Chief Minister Yeddyurappa mourns
कन्नड़ कवि एलएन भट्ट नहीं रहे - फोटो : Social Media

प्रसिद्ध कन्नड़ कवि, आलोचक एवं अनुवादक एन एस लक्ष्मीनारायण भट्ट का शनिवार तड़के निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे। वह उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। उनके निधन पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने शोक जताया है। 

विज्ञापन


कन्नड़ साहित्य की दुनिया में ‘एनएसएल’ के नाम से लोकप्रिय भट्ट का जन्म 1936 में शिवमोगा जिले में हुआ था। भट्ट अपने भावगीतों के जरिए घर-घर में लोकप्रिय हुए और उन्हें आधुनिक कन्नड़ काव्य में योगदान, आलोचनात्मक कृतियों एवं अनुवाद के कार्य के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन


उन्होंने विलियम शेक्सपीयर, टी एस इलियट और कवि यीट्स की रचनाओं का कन्नड़ में अनुवाद किया। वह बेंगलुरु विश्वविद्यालय में प्रोफेसर भी रहे और संत-कवि शिशुनाला शरीफ की कृतियों को लोकप्रिय करने के लिए भी जाने गए। भट्ट के परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कन्नड़ साहित्य का सितारा खो दिया
मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने भट्ट के निधन पर शोक जताया और कहा कि कन्नड़ साहित्य की दुनिया ने अपना एक सितारा खो दिया। जद (एस) नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने भी भट्ट के निधन पर शोक जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed