गुजरात में उग्र हुआ प्रदर्शन, दलितों ने की आत्महत्या की कोशिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के सोमनाथ में गौरक्षा के बहाने चार तस्करों को बेरहमी से पीटने वाला एक वीडियो सामने आया था। तब से लेकर अब तक गुजरात में दलितों का प्रदर्शन उग्र होता जा रहा है। सोमवार काो गुस्साए दलितों ने राजकोट के पास धोराजी में दो बसों को आग के हवाले कर दिया। ये दोनों बसें गुजरात सरकार की परिवहन निगम की थीं।
राजकोट के भावनगर के पास तकरीबन 1500 दलितों ने इकट्ठे होकर विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि पुलिस वहां पर मौजूद रही और लोगों को शांत करने की कोशिश की। दो अलग अलग घटनाओं में सात लोगों ने आत्महत्या की कोशिश की है। राजकोट के गोंडल शहर में पांच लोगों ने जहर पीकर आत्महत्या का प्रयास किया जबकि जामकडोरना गांव में दो युवकों ने जहर पी लिया।
हालांकि पुलिस को लोगों के प्रदर्शन के बारे में पहले से ही पता था। जिससे उन्होंने मौके पर पहुंच कर जहर पीने वाले प्रदर्शकों को रोक लिया लेकिन तब तक जहर थोड़ा सा जहर उनके अंदर जा चुका था। जहर पीने वाले युवकों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
CID क्राइम करेगी दलित अत्याचार मुद्दे की जांच
जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। जिले में उग्र होते प्रदर्शन को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल बुला लिया गया है। गुजरात सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए दलित अत्याचार मुद्दे की जांच CID क्राइम को सौंप दी है। गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदी बेन पटेल ने ट्वीट कर अश्वासन दिया है कि वो पीड़ितों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मुकदमे में तेजी लाने के लिए एक विशेष अदालत की स्थापनी की जाएगी।" पीड़ितों के इलाज का सारा खर्चा राज्य सरकार वहन करेगी। पीड़ितों का एक-एक लाख रुपए मुआवजा दिया जाएगा।
सौराष्ट्र के भी कई इलाकों में आगजनी की गई। धोराजी के बाद जामनगर के ध्रोल में भी सरकारी बस फूंकी गई है। राजकोट के बीआरटीएस के ट्रकों में भारी तोड़फोड़ की गई है। पिछले हफ्ते गिर-सोमनाथ जिले के ऊना शहर में गोकशी के आरोप में चार दलित लडकों की पिटाई के खिलाफ पूरे सौराष्ट्र में विरोध की लहर फैली हुई है। इस केस में अब तक चार पुलिसवालों को सस्पेंड किया जा चुका है।
Announced to set up special court for trial of accused in atrocity case in consultation with High court. Chargesheet to be filed in 60 days.
— Anandiben Patel (@anandibenpatel) July 18, 2016
Directed authorities concerned to take sternest action in Una incident. Handed the case to CID Crime Branch to ensure fair & speedy probe.
— Anandiben Patel (@anandibenpatel) July 18, 2016
Our minister & parliament secretary have visited the spot. Compensation of Rs 1 lakh per person has been sanctioned.
— Anandiben Patel (@anandibenpatel) July 18, 2016