फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dalits converge on Ahmedabad for mahasammelan

दलितों की पिटाई से नाराज दलित समाज का महासम्मेलन

Sun, 31 Jul 2016 10:11 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 31 Jul 2016 10:11 AM IST
विज्ञापन
Dalits converge on Ahmedabad for mahasammelan
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

ऊना में दलितों की पिटाई से नाराज गुजरात का दलित समाज रविवार को अहमदाबाद में महारैली करेगा। माना जा रहा है कि उत्तर गुजरात और सौराष्ट्र से हजारों की संख्या में लोग 'दलित महासम्मेलन' में शामिल होंगे।

विज्ञापन


इस सम्मेलन का आयोजन 'ऊना दलित अत्याचार लाडत समिति' करेगी। दलित महासम्मेलन में रोहित वेमुला का परिवार भी शामिल होगा। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक डीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) वीएम पारगी ने राज्य और केंद्र की एजेंसियों से हिंसा की संभावना को लेकर जानकारी मांगी है।
विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘हम नहीं चाहते कि सड़कों पर भावनाएं उगली जाएं और हिंसा भड़क उठे।’ वहीं प्रदेश की सीएम आनंदीबेन पटेल ने लोगों से शान्ति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने केवल 5000 लोगों के सम्मेलन में शामिल होने की इजाजत दी

Dalits converge on Ahmedabad for mahasammelan

गौरतलब है कि गरि सोमनाथ के ऊना तहसील के मोटा समढियाला गांव में मरी हुई गायों का चमड़ा उतार रहे दलित युवकों की बेरहमी से पिटाई करने से दलित समुदाय नाराज है। राज्य में जगह-जगह रैली, धरना व प्रदर्शन भी हुए हैं।

ऊना समढियाला दलित अत्याचार संघर्ष समिति, दलित अधिकार मंच, दलित पैंथर सहित दो दर्जन से अधिक संगठनों ने रविवार को अहमदाबाद जिला कलक्टर कार्यालय के बाहर महारैली का ऐलान किया था, लेकिन वहां इसकी इजाजतन नहीं मिली हालांकि अब चांदखेड़ा इलाके में महासम्मेअलन की मंजूरी दी गई है।

लेकिन पुलिस ने केवल 5000 लोगों के सम्मेलन में शामिल होने की इजाजत दी है। शहर के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए रैली स्थल पर एक डीसीपी, चार एसीपी, 10 इंस्पेक्टर, 20 सब इंस्पेक्टर, पांच महिला सब इंस्पेक्टर, 175 एएसआई और कांस्टेबल, राज्य रिजर्व पुलिस (एसआरपी) की दो कंपनियों और दो वूमेन एसआरपी प्लाटून को शामिल किया जाएगा कंपनी। जिस हिसाब से सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं उससे लगता है कि यह महा सम्मेलन काफी बड़ा होने वाला है। और इसमें पूरे प्रदेश दलित समुदाय के लोग हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed