{"_id":"59b7dcdd4f1c1be67f8b64d8","slug":"dalit-writer-kancha-ilaiah-threatens-to-kill-on-arya-vaish-book","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित लेखक इलैया को आर्य वैश्य किताब पर जान से मारने धमकी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
दलित लेखक इलैया को आर्य वैश्य किताब पर जान से मारने धमकी
एजेंसी, हैदराबाद
Updated Tue, 12 Sep 2017 07:02 PM IST
विज्ञापन
kancha Ilaiyah
प्रमुख दलित विचारक और लेखक कांचा इलैया को आर्य वैश्य जाति पर उनकी किताब को लेकर कथित रूप से जान से मारने की धमकी मिली है। इलैया ने इस संबंध में मंगलवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
पढ़ें: गौरी लंकेश की हत्या पर उत्तराखंड के पूर्व सीएम ने सोशल मीडिया में छेड़ी जंग!
विज्ञापन
ओस्मानिया यूनिवर्सिटी पुलिस स्टेशन में दर्ज अपनी शिकायत में प्रो. इलैया ने कहा कि अज्ञात लोगों ने उनकी किताब ‘समाजिका स्मगलुरुलु कोमाटोल्लू (वैश्य सामाजिक तस्कर हैं) के संबंध में फोन पर उन्हें धमकी और गाली दी।’
विज्ञापन
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला र्ज कर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले आर्य वैश्य समाज ने किताब के शीर्षक और
इसकी कुछ अंश को समुदाय के लिए ‘अपमानजनक और नीचा दिखाने वाला’ बताते हुए शहर में सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया था।
पढ़ें: गौरी लंकेश के हत्यारों की गिरफ्तारी के विरोध में पत्रकारों ने दिया डीएम को ज्ञापन
किताब को वापस लेने की मांग करते हुए एसोसिएशन ने इलैया के खिलाफ पुलिस में शिकायत करने की धमकी दी थी।