फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dalit woman Set ablaze in Aurangabad, Maharashtra Admitted in hospital

महाराष्ट्र : दलित महिला को जिंदा जलाया, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 05 Feb 2020 02:55 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: देव कश्यप Updated Wed, 05 Feb 2020 02:55 PM IST
विज्ञापन
Dalit woman Set ablaze in Aurangabad, Maharashtra Admitted in hospital
सांकेतिक तस्वीर

महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में एक व्यक्ति ने 50 वर्षीय दलित महिला को आग लगा दी। यह घटना तब हुई जब महिला ने व्यक्ति को अपने घर में घुसने से रोकने की कोशिश की। यह घटना रविवार आधी रात को सिल्लोड तहसील के अंधारी गांव में हुई। करीब 95 प्रतिशत तक झुलस गई महिला एक सरकारी अस्पताल में जिंदगी से जंग लड़ रही है।

विज्ञापन


अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि महिला की हालत गंभीर है। सिल्लोड (ग्रामीण) पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी संतोष मोहिते (50) इसी गांव का रहने वाला है और उसे मंगलवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने बताया कि महिला विवाहित है और उसकी दो बेटियां हैं, वह अपने घर में अकेले रहती है। मोहिते ने रविवार दोपहर को 11 बजे घर में घुसने की कोशिश की। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जब महिला ने उसे रोकने की कोशिश की तो मोहिते जबरन उसके घर में घुस गया, उसने वहां रखा केरोसिन महिला पर डाल दिया और उसे आग लगा दी। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद उसने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया और भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला की चीखने की आवाज सुनने पर पास ही में रहने वाले रिश्तेदार दौड़कर आए और उसे एक स्थानीय अस्पताल लेकर गए जहां से उसे औरंगाबाद शहर के सरकारी घाटी अस्पताल भेज दिया गया है। आरोपी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 307, 323, 452 और 504 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि उस पर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) कानून के प्रावधानों के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed