फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dalit woman burnt alive in Maharashtra Aurangabad

महाराष्ट्र: औरंगाबाद में जिंदा जलाई गई महिला ने तोड़ा दम 

Thu, 06 Feb 2020 07:57 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 06 Feb 2020 07:57 PM IST
विज्ञापन
Dalit woman burnt alive in Maharashtra Aurangabad
प्रतीकात्मक तस्वीर

महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में शारीरिक सुख देने से इनकार करने पर जिंदा जलाई गई 50 वर्षीय दलित महिला ने आखिरकार दम तोड़ दिया। महिला 95 फीसदी जल चुकी थी।

विज्ञापन

उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ सुरेश हरबड़े ने बताया कि बुधवार की देर रात उसकी मौत हो गई।

दलित महिला को जिंदा जलाने की घटना औरंगाबाद जिले के सिल्लोड तहसीस स्थित अंधारी गांव में हुई थी। सिल्लोड थाने के पुलिस निरीक्षक किरण बडवे ने बताया कि पुलिस 
विज्ञापन

को दिए बयान के अनुसार महिला ने मोहिते को घर से बाहर निकालने की कोशिश की। लेकिन वह सफल नहीं हो सकी। दोनो में झगड़ा हुआ।

इसी बीच आरोपी संतोष ने मिट्टी का तेल छिड़ककर उसे जला दिया। उसके बाद आरोपी दरवाजा बंद कर फरार हो गया। महिला के चीखने की आवाज सुनने पर उसके रिश्तेदार आए और उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। उसके बाद उसे जिला अस्पताल में ले जाया गया था। औरंगाबाद में एमआईएम के सांसद इम्तियाज जलील ने पीडिता को त्वरित न्याय की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिल्लोड थाने के पुलिस निरीक्षक किरण बडवे ने बताया कि आरोपी संतोष मोहिते अंधारी गांव में ही रहता था। उसे मंगलवार देर रात गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल, वह पुलिस हिरासत में है। आरोपी मोहिते के खिलाफ भादंसं की धाराओं के अलावा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed