{"_id":"5ad1ddc24f1c1b5f098b4775","slug":"dalit-leaders-poured-milk-on-ambedkar-statue-after-garlanded-by-maneka-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेनका गांधी ने फूल चढ़ाकर आंबेडकर को दी श्रद्धांजलि, दलितों ने मूर्ति को दूध से नहलाकर किया शुद्ध","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मेनका गांधी ने फूल चढ़ाकर आंबेडकर को दी श्रद्धांजलि, दलितों ने मूर्ति को दूध से नहलाकर किया शुद्ध
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 14 Apr 2018 06:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के वडोदरा में डॉ. आंबेडकर की मूर्ति पर केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देने के बाद दलित संगठन के कुछ नेताओं द्वारा मूर्ति को दूध से शुद्ध करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
इस घटना के बाद बाबा साहब की 127वीं जयंती पर भी दलितों का भाजपा के खिलाफ गुस्सा फिर देखने को मिला। दरअसल दलितों का कहना है कि भाजपा नेताओं के मूर्ति को छूने से वह अशुद्ध हो गई।
विज्ञापन
बता दें कि महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी पार्टी के अन्य नेताओं के साथ सुबह करीब 9 बजे जीईबी सर्किल स्थित रेस कोर्स में इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंची थीं।
विज्ञापन
इस दौरान उनके खिलाफ नारेबाजी भी की गई। जैसे ही मेनका वहां से निकली दलितों ने मूर्ति को अशुद्ध करार देते हुए दूध और पानी से उसका शुद्धिकरण किया। उनका कहना था कि भाजपा नेताओं की मौजूदगी से वातावरण और मूर्ति दूषित हो गई थी।
इससे पहले दलित संगठनों के नेताओं का कहना था कि वह बाबा साहब को श्रद्धांजलि देने मेनका गांधी से पहले पहुंचे हैं तो पहले उन्हें श्रद्धांजलि देने का मौका मिलना चाहिए। इसपर पुलिस ने उन्हें मना करते हुए केंद्रीय मंत्री को पहले श्रद्धांजलि देने का मौका दिया।