{"_id":"57d133654f1c1ba83031a496","slug":"dalit-family-has-world-record-in-a-ph-d-holder","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचडी में वर्ल्ड रिकार्ड बना चुका है ये दलित परिवार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पीएचडी में वर्ल्ड रिकार्ड बना चुका है ये दलित परिवार
टीम डिजीटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 08 Sep 2016 04:38 PM IST
विज्ञापन
दलित परिवार
झांसी में रहने वाले भगवानदास ईश्वर के परिवार के हर सदस्य के पास डॉक्टरेट की डिग्री है, यानि ईश्वर के घर का हर सदस्य पीएचडी धारक है। इस कारनामे की वजह से इस परिवार का नाम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज किया जा चुका है।
विज्ञापन
खुद 12 वी तक पढ़े और एक सामान्य क्लर्क के पद से रिटायर हुए, ईश्वर के पांच बच्चे हैं, और सभी के सभी पीएचडी धारक हैं। जहां दलितों की आधी आबादी आज भी शिक्षा से वंचित है वहीं झांसी का यह परिवार दलित समाज के लिए किसी मिसाल से कम नहीं है।
विज्ञापन
ईश्वर के 43 वर्षीय बड़े बेटे मुकेश मेनेजमेंट में पीएचडी की डिग्री हासिल कर चुके हैं और वो इस समय वाराणसी में कार्यरत हैं। मुकेश की बहन रागिनी (40 वर्षीय) जीव विज्ञान में पीएचडी धारक हैं। मुकेश के अन्य तीन भाई बहन भी अगल-अलग विषयों में पीएचडी धारक हैं।
विज्ञापन