फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dalit family beaten up in Agra for touching shopkeeper's hand

स्पर्श हो जाने पर पहले दलित, फिर पूरे परिवार को पीटा

Sat, 12 Mar 2016 09:11 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, अागरा
ब्यूरो / अमर उजाला, अागरा Updated Sat, 12 Mar 2016 09:11 AM IST
सार

  • भरे बाजार एक युवक को सिर्फ इसलिए पीटा गया कि ऊंची जाति के दुकानदार से उसका हाथ छू गया
  • महिलाओं और बच्चों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया

विज्ञापन
Dalit family beaten up in Agra for touching  shopkeeper's hand
द‌लित की ‌प‌िटाई

विस्तार

भले लोकतंत्र शर्मिंदा हो या राष्ट्रपिता की आत्मा, दलित अस्पृश्य हैं, ऐसा मानने वाले अब भी हैं। पिनाहट के भरे बाजार एक युवक को सिर्फ इसलिए पीटा गया कि ऊंची जाति के दुकानदार से उसका हाथ छू गया। यही नहीं जब इस छुआछूत-भेदभाव और पिटाई का विरोध करने उसके परिवार की महिलाएं आईं तो दुकानदार और उसके साथियों ने उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।

विज्ञापन


गर्भवती और बच्चे भी नहीं बख्शे गए। पिटाई से हालत बिगड़ने पर गर्भवती को आगरा रेफर किया गया है। क्यौरी गांव निवासी वाल्मीकि होतीलाल का बेटा सोनू (20) शुक्रवार को अड्डे पर स्थित हलवाई अनिल शर्मा की दुकान पर कुछ सामान लेने गया। सामान लेते समय अनजाने में सोनू का हाथ अनिल शर्मा से छू गया।
विज्ञापन


सोनू को दलित बताते हुए अनिल ने उसे छूने पर बुराभला कहा। सोनू कहता रहा ऐसा अनजाने में हुआ। उसने इस पर बुराभला कहने पर एतराज भी जताया। इस पर अनिल ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। किसा तरह बचकर अनिल घर आया। उसने सारी बात बताई तो होती लाल और घर की महिलाएं अनिल की दुकान पर जा पहुंचीं और भेदभाव व अनिल को पीटने का विरोध करने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे आगबबूला हुए अनिल और उसके साथियों ने उन पर हमला बोल दिया। जान बचाने को भागी महिलाओं और बच्चों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। इससे वीरेंद्र वाल्मीकि की गर्भवती पत्नी रेखा (21) पिटाई से गंभीर रूप से घायल हो गई। कहा जा रहा है कि किसी ने उसके पेट पर लात मार दी थी।


सूचना पर आई पुलिस ने एक हमलावर को हिरासत में लिया। घायल रेखा, सोनू, होतीलाल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होता देख रेखा को आगरा रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष पिनाहट ने बताया है कि मामला आपसी झगड़े का है। पीड़ित पक्ष से तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed