फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dalit Family Attacked In Karnataka Allegedly Over Beef Rumours

बीफ खाने के आरोप में कर्नाटक में दलित परिवार पर हमला

Sun, 24 Jul 2016 03:26 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 24 Jul 2016 03:26 PM IST
विज्ञापन
Dalit Family Attacked In Karnataka Allegedly Over Beef Rumours

ऊना में पीटे गए दलितों का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है कि कर्नाटक में भी दलित परिवार पर हमले की खबर आ गई है। आरोप है कि चिक्कमागलुरु में एक दलित परिवार को गाय का मांस खाने के आरोप में बजरंग दल के लोगों ने पीटा।

विज्ञापन


जिन लोगों को पीटने की बात कही जा रही है, उनमें एक विकलांग शख्स भी शामिल है।

पुलिस में दी गई तहरीर के मुताबिक करीब 40-50 लोगों ने बीती 17 जुलाई को दलित परिवार को निशाना बनाया। हमले में परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


गैर सरकारी संस्था कर्नाटक कम्युनल हारमनी फोरम ने दलितों की तरफ से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। संस्था के जनरल सेक्रेटरी के मुताबिक कुल सात लोगों को दलित उत्पीड़न की संबंधित धाराओं में हिरासत में लिया गया था, लेकिन जमानत पर उन्हें रिहा कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं थम रहे दलितों पर हमले

Dalit Family Attacked In Karnataka Allegedly Over Beef Rumours

इधर बसपा सुप्रीमो पहले ही कह चुकी हैं कि दलितों पर हमले थम नहीं रहे हैं। अब बीफ के नाम पर दलितों को निशाना बनाया जा रहा है और केंद्र सरकार इस पर कुछ भी नहीं कर रही है। 

उधर, ऊना में दलित युवकों की पिटाई की खबर सोशल मीडिया पर ऐसी वायरल हुई कि संसद भी मुद्दे पर हंगामे से अछूता नहीं रहा। तमाम पार्टियों के दिग्गज नेताओं ने ऊना जाकर दलितों के जख्मों पर मरहम लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed