{"_id":"578800ac4f1c1b1b08140007","slug":"dalit-beaten-on-carrying-cow-skins-commission-seeks-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाय की खाल उतारने पर पीटे जाने के मामले में दलित आयोग ने मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गाय की खाल उतारने पर पीटे जाने के मामले में दलित आयोग ने मांगी रिपोर्ट
एजेंसी/ अहमदाबाद
Updated Fri, 15 Jul 2016 02:44 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने गिर सोमनाथ जिले के एस पी और जिला अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है। गिर सोमनाथ जिले में कुछ दलित लोगों को मृत गाय की खाल उतारने के आरोप में लोहे के डंडो से मारा गया। पिछले दिनों वाट्सएप पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा था जिसमें 5 लोग 7 दलित व्यक्तियों को लोहे की छड़ों से मारते दिख रहे थे।
विज्ञापन
जिलाधिकारी के अनुसार दलित आयोग को रिपोर्ट सौंप दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार दोषियों पर एफ आई आर कर उन्हें 15 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि उन सभी के खिलाफ आई पी सी के साथ दलित एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। राज्य सरकार ने तत्काल प्रभाव से प्रत्येक दलित को 1 लाख 25 हजार रुपये देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
देखें वीडियो----
#WATCH Suspected cow leather smugglers thrashed by cow protection vigilantes in Somnath (Gujarat) (11.7.16)https://t.co/UTA4qmAPRm
— ANI (@ANI_news) July 12, 2016
विज्ञापन