फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dalai Lama’s Arunachal Pradesh visit may annoy China

दलाई लामा का अरुणाचल दौरा चीन को कर सकता है परेशान

Fri, 28 Oct 2016 03:06 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Fri, 28 Oct 2016 03:06 AM IST
विज्ञापन
Dalai Lama’s Arunachal Pradesh visit may annoy China
दलाईलामा

तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा का अगले वर्ष के शुरू में अरुणाचल प्रदेश जाने का कार्यक्रम है। माना जा रहा है कि इससे चीन की नाराजगी बढ़ेगी, क्योंकि चीन अरुणाचल को दक्षिणी तिब्बत का हिस्सा मानता है। दलाई लामा अगले साल अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के निमंत्रण पर वहां जा रहे हैं। माना जा रहा है कि इस दौरे को केंद्र सरकार की हरी झंडी मिल गई है। 

विज्ञापन


धर्म गुरु के तवांग जाने की संभावना है। तवांग बौद्धों का मठ है। पिछले हफ्ते अमेरिकी राजदूत रिचर्ड वर्मा के तवांग दौरे पर कड़ा ऐतराज जताया था। चीन ने कहा था कि अमेरिकी राजदूत ने ‘विवादित क्षेत्र’ का दौरा किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप से जब दलाई लामा के अरुणाचल दौरे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह ‘भारत के अतिथि’ हैं और पूरे देश में कहीं भी जाने को स्वतंत्र हैं। 
विज्ञापन


स्वरूप ने कहा कि यह सच्चाई है कि दलाई लामा के अरुणाचल में बड़ी संख्या में अनुयायी हैं जो उनका आशीर्वाद लेना चाहते हैं। वह पहले भी अरुणाचल का दौरा कर चुके हैं इसलिए फिर से वहां जाने में कुछ भी असामान्य नहीं है। अरुणाचल सरकार के सूत्रों ने कहा है कि प्रदेश दलाई लामा के दौरे की प्रतीक्षा कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक धर्म गुरु वहां मार्च में जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed