{"_id":"5d2a68a08ebc3e6cc226913c","slug":"dairy-farmers-in-basudebpur-spilled-milk-on-the-road-as-a-mark-of-protest-against-omfed","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा में किसानों का दूध लेने से मना किया तो विरोध में सड़कों पर बहा डाला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा में किसानों का दूध लेने से मना किया तो विरोध में सड़कों पर बहा डाला
Sun, 14 Jul 2019 04:56 AM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Nilesh Kumar
Updated Sun, 14 Jul 2019 04:56 AM IST
विज्ञापन
Odisha Milkmen Protest
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडिशा के बासुदेवपुर में राज्य सहकारी समिति ने डेयरी किसानों के दूध लेने से मना कर दिया, जिसके बाद किसानों ने सांकेतिक विरोध करते हुए गैलन भर-भर कर दूध सड़कों पर बहा दिया।
विज्ञापन
ओडिशा राज्य सहकारी दुग्ध उत्पादक महासंघ(ऑम्फेड) ने किसानों से दूध लेने से मना कर दिया है। महासंघ का कहना है कि किसान जो दूध दे रहे हैं, उसकी क्वालिटी सही नहीं है। संघ का आरोप है कि किसान इन दिनों दूध में काफी मिलावट कर रहे हैं।
विज्ञापन
स्थानीय खबरों के अनुसार, बीते 12 जुलाई को जब किसान दुग्ध शीतक गृह पहुंचे, तो ऑम्फेड ने खराब क्वालिटी होने का हवाला देते हुए किसानों का दूध लेने से मना कर दिया।
विज्ञापन
ऑम्फेड के विरोध में किसानों ने आक्रोश प्रदर्शन करते हुए गैलनों में भरा हुआ दूध बासुदेवपुर शहर की सड़क पर बहा डाला। इस संबंध में अबतक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।