{"_id":"5b8312f142c7924674624eb2","slug":"dabholkar-gauri-lankesh-murder-case-is-related-to-each-other-says-cbi","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दूसरे से जुड़ा है दाभोलकर, गौरी लंकेश की हत्या का मामला: सीबीआई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एक दूसरे से जुड़ा है दाभोलकर, गौरी लंकेश की हत्या का मामला: सीबीआई
एजेंसी, पुणे
Updated Mon, 27 Aug 2018 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई ने रविवार को यहां की एक अदालत में दावा किया कि बंगलूरू में पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या और अंधविश्वास विरोधी कार्यकर्ता नरेंद्र दाभोलकर की पुणे में 2013 में हुई हत्या एक-दूसरे से जुड़ी हुई है।
विज्ञापन
सचिन आंदुरे की हिरासत को बढ़ाने की मांग करते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने अदालत से कहा कि लंकेश हत्याकांड मामले के आरोपियों में से एक ने उसे एक पिस्तौल और मैगजीन के साथ तीन गोलियां सौंपी थीं।
विज्ञापन
आंदुरे, दाभोलकर हत्या मामले में कथित तौर पर शामिल शूटरों में से एक था। प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट एच आर जाधव ने आंदुरे की सीबीआई हिरासत 30 अगस्त तक बढ़ा दी।
विज्ञापन
दाभोलकर की अगस्त 2013 में सुबह की सैर के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। लंकेश की सितंबर 2017 में बंगलूरू में उनके आवास के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।