फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dabbawalas and Consulate staff allowed to travel in local trains in Mumbai

Covid-19: लोकल ट्रेन से यात्रा कर सकेंगे मुंबई के डब्बावाले और वाणिज्य दूतावास कर्मी

Wed, 07 Oct 2020 04:16 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 07 Oct 2020 04:16 PM IST
विज्ञापन
Dabbawalas and Consulate staff allowed to travel in local trains in Mumbai
मुंबई में एक डब्बावाला - फोटो : twitter.com/chitralekhamag

मुंबई के डब्बावालों और विदेशी वाणिज्यिक दूतावासों व उच्चायोग के कर्मचारियों को लोकल ट्रेन में सफर करने की अनुमति दे दी गई है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। बता दें कि वर्तमान में लोकल ट्रेन केवल आवश्यक सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों के लिए चलाई जा रही है।

विज्ञापन


मुंबई में खाने के डिब्बे पहुंचाने वाले प्रसिद्ध डब्बावालों ने पिछले महीने कहा था कि टिफिन सेवा के 130 साल के इतिहास में कभी भी छह महीने का अंतराल नहीं आया था। डब्बावालों ने पूरी क्षमता के साथ अपनी सेवा बहाल करने के लिए लोकल ट्रेन की सुविधा दिए जाने की मांग की थी।
विज्ञापन



कोविड-19 प्रतिबंधों के चलते, केवल वही डब्बावाले सेवाएं दे रहे हैं, जो दक्षिण मुंबई में साइकिल से जा सकते हैं। मंगलवार से लोकल ट्रेन में यात्रा करने की अनुमति मिलने के बाद उन्होंने प्रसन्नता जाहिर की है। बता दें कि  महानगर में पांच हजार से अधिक डब्बावाले टिफिन पहुंचाने का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिमी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार की ओर से 30 सितंबर को जारी ‘अनलॉक’ दिशा-निर्देशों के अनुसार उन्होंने डब्बावालों को लोकल ट्रेन में यात्रा करने की अनुमति दे दी है। उन्होंने कहा, रेलवे द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार विदेशी वाणिज्यिक दूतावासों और उच्चायोग के कर्मचारियों को भी लोकल ट्रेन में यात्रा करने की अनुमति दी गई है।

मुंबई में टिफिन पहुंचाने का काम करने वाले पांच हजार से अधिक डब्बावाले कोविड-19 महामारी फैलने से पहले सामान्य दिनों में कार्यालय जाने वाले लोगों तक दो लाख से अधिक टिफिन पहुंचाते थे। समय पर टिफिन पहुंचाने के लिए ये उपनगरीय ट्रेन सेवा का सहारा लेते थे।


मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने कहा कि लोकल ट्रेन में यात्रा करने के लिए राज्य सरकार की ओर से जारी क्यूआर कोड वाले पहचान पत्र अनिवार्य होंगे लेकिन डब्बावालों ने अनुरोध किया है कि उन्हें उनके पहचान पत्र के आधार पर यात्रा करने की अनुमति दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed