फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   D Raja: CPI leader Raja said – Secular parties came together not to gain power, but to defeat BJP

D Raja: भाकपा नेता राजा बोले- सेक्युलर पार्टियां सत्ता हासिल करने के लिए नहीं, भाजपा को हराने के लिए साथ आईं

Mon, 19 Jun 2023 02:18 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 19 Jun 2023 02:18 PM IST
सार

राजा ने बताया कि वह 23 जून को पटना में होने वाली विपक्षी पार्टियों की मीटिंग में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस मीटिंग में कई राज्यों के मुख्यमंत्री और शीर्ष नेता शामिल होने वाले हैं।

विज्ञापन
D Raja: CPI leader Raja said – Secular parties came together not to gain power, but to defeat BJP
D Raja - फोटो : Social Media

विस्तार

भाकपा नेता डी राजा का मानना है कि लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को हराने के लिए सभी सेक्युलर पार्टियां एक साथ आईं हैं। अपने दो दिन के झारखंड दौरे पर राजा ने कहा कि देश की हालत गंभीर और परेशान करने वाली है। लोकतंत्र के खातिर भाजपा को उखाड़ फेंकना होगा। उन्होंने कहा कि समान विचारधारा वाली पार्टियों ने भाजपा को हराने के लिए एक साथ आना होगा। यह सत्ता पाने के लिए नहीं, बल्कि देश के संविधान, लोकतंत्र और उसके भविष्य को बचाने के लिए है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के साथ आने के बाद उनका नेता कौन होगा? इस पर बाद में चर्चा की जाएगी। नेता किसी को भी चुना जाए, हमें कोई आपत्ति नहीं होगी। सभी दल चर्चा करने के बाद ही निर्णय लेंगे। यूनाइटेड फ्रंट के गठन के समय हमने इसका अनुभव किया था और जीत के बाद नेता के नाम पर सवाल उठे थे। हालांकि, एक न्यूनतम साझा कार्यक्रम के तहत चर्चा की गई। कोई दिक्कत नहीं हुई थी। सब कुछ ठीक चल रहा था। 
विज्ञापन


विपक्षी पार्टियों की मीटिंग में शामिल होंगे राजा
राजा ने बताया कि वह 23 जून को पटना में होने वाली विपक्षी पार्टियों की मीटिंग में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस मीटिंग में कई राज्यों के मुख्यमंत्री और शीर्ष नेता शामिल होने वाले हैं। यह मीटिंग बिहार के सीएम और जनता दल (यूनाइटेड) के नेता नीतीश कुमार ने बुलाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरएसएस पर लगाया आरोप
राजा ने आरएसएस पर आरोप लगाया कि संघ भाजपा के सहारे अपना एजेंडा आगे बढ़ा रहा है। इस वजह से देश में दलितों, अल्पसंख्यकों पर हमले बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा जब से सत्ता में आई है, तब से आरएसएस बहुत ज्यादा आक्रमक हो गई है। वह भाजपा पर अपने एजेंडे को मानने के लिए दबाव बनाती है। दलितों, महिलाओं और अल्पसंख्यकों के ऊपर बढ़ रहे हिंसा का यही कारण है। इसके अलावा सार्वजनिक क्षेत्रों का निजीकरण किया जा रहा है। राजा ने कहा कि विपक्ष को संसद के पिछले सत्र में अदाणी का मुद्दा उठाने नहीं दिया गया। यह लांकतंत्र के लिए ठीक नहीं था।

चुप्पी बनाए रखने पर पीएम मोदी पर साधा निशाना 
उन्होंने मणिपुर हिंसा के लिए भी भाजपा को ही जिम्मेदार ठहराया। तीन मई से जारी मणिपुर हिंसा पर चुप्पी बनाए रखने के लिए राजा ने पीएम मोदी पर निशाना साधा। सीपीआई के वरिष्ठ नेता ने पहलवानों के मुद्दे पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि देश का नाम रोशन करने वाले पहलवानों का क्या हाल हो रहा है, लेकिन मोदी ने उनके लिए एक शब्द नहीं बोले। भाजपा सरकार सुशासन देने में असफल रही है। 


उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा झारखंड, दिल्ली और तमिलनाडु में गैर भाजपा सरकारों को परेशान करने के लिए सभी हथकंडे अपना रही है। उन्होंने कहा कि इन राज्यों के सरकारों को भाजपा डराने की कोशिश कर रही है। उन्हें ऐसा लगता है कि ऐसा कर वह नागरिकों को ठग सकते हैं लेकिन जनता समझती है कि मोदी सरकार ने देश के लिए क्या किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed