फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   D K Shivakumar will become Chief Minister by December: Congress MLA

Karnataka: 'खून से लिखकर दे सकता हूं, दिसंबर तक शिवकुमार बनेंगे मुख्यमंत्री', कांग्रेस विधायक शिवगंगा का दावा

Sun, 02 Mar 2025 10:24 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दावणगेरे (कर्नाटक)।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दावणगेरे (कर्नाटक)। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 02 Mar 2025 10:24 PM IST
सार

Karnataka: कांग्रेस विधायक बसवराजू वी. शिवगंगा ने दावा किया कि उप मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार दिसंबर तक मुख्यमंत्री बन जाएंगे। शिवगंगा ने कहा कि शिवकुमार अगले साढ़े सात वर्षों तक मुख्यमंत्री रहेंगे, क्योंकि पार्टी को अगले विधानसभा चुनाव में जीत की उम्मीद है।

विज्ञापन
D K Shivakumar will become Chief Minister by December: Congress MLA
कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

कर्नाटक में इस साल के अंत में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच कांग्रेस विधायक बसवराजू वी. शिवगंगा ने रविवार को दावा किया कि उप मुख्यमंत्री डी.के.शिवकुमार दिसंबर तक मुख्यमंत्री बन जाएंगे। शिवगंगा ने कहा कि शिवकुमार दिसंबर से अगले साढ़े सात वर्षों तक मुख्यमंत्री रहेंगे, क्योंकि पार्टी को अगले विधानसभा चुनाव में जीत की उम्मीद है। 

विज्ञापन


'साढ़े सात साल तक मुख्यमंत्री रहेंगे डीके शिवकुमार'
शिवगंगा ने कहा, यह बात लिख लीजिए, यह दिसंबर तक हो जाएगा। अगर आप चाहें तो मैं खून से लिखकर भी दे सकता हूं कि वह (शिवकुमार) दिसंबर तक मुख्यमंत्री बन जाएंगे। अगर वह दिसंबर में पदभार ग्रहण करते हैं, तो वह अगले पांच साल के कार्यकाल के साथ प्रशासन चलाएंगे, इसलिए कुल मिलाकर वह साढ़े सात साल तक मुख्यमंत्री रहेंगे। 
विज्ञापन


'पार्टी की सीटों की संख्या बढ़ाने में शिकुमार की अहम भूमिका'
उन्होंने शिवकुमार के पार्टी में योगदान का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी की सीटों की संख्या बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा, शिवकुमार ने इतिहास रचा है। उन्होंने पार्टी को संगठित किया, अपने संसाधनों का निवेश किया और इसके लिए बहुत कुछ बलिदान किया। उनकी चुप्पी या संयम को कमजोरी नहीं समझना चाहिए। हाई कमान सबकुछ जानता है और मुझे सौ फीसदी भरोसा है कि वह दिसंबर तक मुख्यमंत्री बन जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवकुमार के किसी भी फैसले के साथ खड़ा होउंगा: शिवगंगा
कर्नाटक कांग्रेस के भीतर इस साल के अंत तक रोटेशनल मुख्यमंत्री या पावर शेयरिंग व्यवस्था के तहत नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें लगाई जा रही हैं। कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष शिवकुमार मुख्यमंत्री पद के लिए एक मजबूत दावेदार हैं और अपनी महत्वकांक्षा के बारे में खुलकर बात कर चुके हैं। शिवगंगा ने शिवकुमार के लिए अपना समर्थन जताते हुए कहा कि वह उनके द्वारा लिए गए किसी भी फैसले के साथ खड़े होंगे। 
 
'शिवकुमार को न्याय नहीं मिला तो कांग्रेस में रहना बेकार'
उन्होंने कहा, अगर शिवकुमार को न्याय नहीं मिलता है तो कांग्रेस पार्टी में रहना बेकार है। उनके संगठन में प्रयासों के कारण ही 75-80 नए विधायक चुने गए हैं। वह पार्टी के लिए जरूरी हैं और हमें भरोसा है कि हाई कमान उन्हें मुख्यमंत्री बनाएगा। शिवगंगा ने कहा कि शिवकुमार कांग्रेस की ताकत के जरिए मुख्यमंत्री पद संभालेंगे, बाहरी समर्थन की जरूरत नहीं होग। उन्होंने कहा, यह हमारा अधिकार है। हम इसे मांगेंगे और हाई कमान उनके प्रयासों को मान्यता देगा। 

शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनने से कोई नहीं रोक सकता: वीरप्पा मोइली
वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोइली ने कहा कि शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनने से कोई नहीं रोक सकता, क्योंकि यह एक तय मामला है। पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि शिवकुमार का मुख्यमंत्री बनना केवल समय की बात है, क्योंकि यह होना तय है। उन्होंने कहा, मैंने ही सुनिश्चित किया था कि शिवकुमार को विधायक के रूप में चुनाव लड़ने का पहला टिकट मिले। आज वह कर्नाटक में एक सफल नेता के रूप में उभरे हैं। आइए हम सभी उनके जल्द मुख्यमंत्री बनने की कामना करें। 

 
मुख्यमंत्री पद के लिए सिद्धारमैया और शिवकुमार में थी प्रतिस्पर्धा
मई 2023 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए सिद्धारमैया और शिवकुमार के बीच प्रतिस्पर्धा देखने को मिली थी। पार्टी ने आखिरकार सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री बनाया, जबकि शिवकुमार को उप मुख्यमंत्री का पद स्वीकार करने के लिए मनाया। उस समय खबरों में बताया गया था कि रोटेशनल मुख्यमंत्री वाली व्यवस्था पर सहमति बनी है, जिसमें ढाई साल बाद शिवकुमार मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करेंगे। हालांकि, पार्टी ने कभी भी आधिकारिक रूप से ऐसी व्यवस्था की पुष्टि नहीं की। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed