फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   D K Shivakumar: There seems to be link between Mangaluru cooker blast and Bengaluru cafe explosion

Karnataka: 'मंगलुरु कुकर विस्फोट से लग रहा संबंध, जांच जारी'; रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट पर बोले डीके शिवकुमार

Sat, 02 Mar 2024 03:40 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: आदर्श शर्मा Updated Sat, 02 Mar 2024 03:40 PM IST
सार

कर्नाटक के बंगूलरू स्थित रामेश्वरम कैफे में उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि शुक्रवार को हुआ विस्फोट और 2022 में मंगलुरु में कुकर विस्फोट के बीच संबंध दिखाई देता है। पुलिस मामले में हर पहलुओं से जांच कर रही है। 

विज्ञापन
D K Shivakumar: There seems to be link between Mangaluru cooker blast and Bengaluru cafe explosion
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार - फोटो : X/@DKShivakumar

विस्तार

कर्नाटक के बंगूलरू स्थित रामेश्वरम कैफे में शुक्रवार को दोपहर एक बजे धमाका हुआ। जिसके बाद से ही सूबे की राजनीति गरमा गई है। इस बीच, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने शनिवार को कहा कि शुक्रवार को हुई घटना और 2022 में मंगलुरु में हुए कुकर विस्फोट के बीच कोई न कोई संबंध दिखाई देता है। पुलिस सभी पहलुओं पर गौर कर रही है।
विज्ञापन


मंगलुरु की घटना से लग रहा इसका संबंध- शिवकुमार
मामले पर डीके शिवकुमार ने कहा कि पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मंगलुरु घटना और इस घटना के बीच एक संबंध दिखाई देता है। विस्फोट के लिए इस्तेमाल की गई सामग्री मिलती-जुलती प्रतीत होती है। हालांकि कई पहलुओं पर जांच जारी है। उन्होंने कहा कि मंगलूरू और शिवमोग्गा से भी कई पुलिस अधिकारी यहां आए हैं। सभी पहलुओं पर बारीकियों से गौर किया जा रहा है। 
विज्ञापन


निष्पक्ष जांच के लिए हम प्रतिबद्ध- शिवकुमार
मामले पर जानकारी देते हुए डीके शिवकुमार ने कहा कि सरकार निष्पक्ष जांच के लिए प्रतिबद्ध है। मामले की जांच के लिए पुलिस को पूरी छूट है। हालांकि उन्होंने कहा कि बंगलूरू में रहने वाले नागरिकों को घबराने की जरूरत नहीं है। यह कम तीव्रता का विस्फोट था, जिसे स्थानीय स्तर पर तैयार किया गया था, लेकिन आवाज धमाकेदार थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र के हर सीसीटीवी खंगाले जा रहे- शिवकुमार
शिवकुमार ने कहा कि आरोपी के टोपी या चश्मा पहनने के बावजूद उसका चेहरा दिखाई दे रहा है। पुलिस मामले में आस-पास के तमाम सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही हैं। उप मुख्यमंत्री शिवकुमार ने कहा कि पुलिस को कैफे विस्फोट के सभी पहलुओं की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। हम इसमें हस्तक्षेप नहीं करेंगे। केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) जांच कर रही है, उन्होंने 7-8 टीमें बनाई हैं, वे सभी पहलुओं को देख रहे हैं। 

गौरतलब है कि मंगलुरु में  नवंबर 2022 में एक प्रेशर कुकर के अंदर रखा आईईडी उस समय गलती से फट गया था जब उसे ऑटो रिक्शा में ले जाया जा रहा था। विस्फोट के बाद की गई जानकारी से पता चला था कि आईईडी को कादरी मंजुनाथ में लगाया जाना था। 

विधानसभा में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे- राजीव चंद्रशेखर
इस बीच, बंगलूरू कैफे विस्फोट की घटना और राज्यसभा चुनाव के दौरान कथित पाकिस्तान समर्थक नारे पर केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार सरकार के आचरण को देखें। विधानसभा के भीतर 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाने शुरू कर दिए, जो जघन्य अपराध है। शुक्रवार को बम विस्फोट हुआ, तो डिप्टी सीएम ने कहा कि यह एक सिलेंडर विस्फोट था। सिद्धारमैया ने जो तुष्टिकरण का माहौल बनाया है, वह बंगलूरू शहर के लिए अच्छा नहीं है।
  इस बीच, बंगलूरू के पुलिस आयुक्त बी दयानंद ने शनिवार को कहा कि रामेश्वरम कैफे विस्फोट की जांच केंद्रीय अपराध शाखा को सौंप दी गई है और इस संबंध में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। दयानंद ने कहा कि इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) के कारण हुई इस घटना की जांच की जा रही है। जांच कर रही कई टीमों को कई सबूत मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed