फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cyrus Mistry Last Rites,Cyrus Mistry Last Rites Today Know the method of cremation

Cyrus Mistry Last Rites: हिंदू रीति रिवाज से हुआ साइरस मिस्त्री का अंतिम संस्कार, परिवार के लोग रहे मौजूद

Tue, 06 Sep 2022 01:10 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 06 Sep 2022 01:10 PM IST
सार

 कार दुर्घटना में जान गंवाने वाले टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का मंगलवार को मुंबई में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन
Cyrus Mistry Last Rites,Cyrus Mistry Last Rites Today Know the method of cremation
साइरस मिस्त्री का अंतिम संस्कार संपन्न - फोटो : PTI

विस्तार

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का आज मुंबई के वर्ली स्थित इलेक्ट्रिक श्मशान में हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उनके परिवार के सदस्य मौजूद रहे। साइरस पारसी समाज से ताललुकात रखते थे।  बता दें कि साइरस मिस्त्री का कार एक्सीडेंट में चार सितंबर को निधन हो गया था।  

विज्ञापन


कैसे,कब और कहां हुआ हादसा?
टाटा संस के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री की रविवार को सड़क हादसे में मौत हो गई थी।  हादसा महाराष्ट्र के पालघर में हुआ था। घटना के वक्त सायरस अपने दोस्तों के साथ गुजरात के उदवाड़ा से मुंबई लौट रहे थे। ये सभी उदवाड़ा स्थिति ईरानशाह आतश बेहराम अग्नि मंदिर गए थे। जिस कार में सायरस मिस्त्री सवार थे, उसे एक महिला चला रही थी। उनकी पहचान जानी-मानी स्त्री रोग विशेषज्ञ अनायता पंडोल के रूप में हुई है। कार में उनके साथ पति डेरियस पंडोल भी बैठे हुए थे। जहां दोनों पति-पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है वहीं पीछे की सीट पर बैठे सायरस मिस्त्री और जहांगीर पंडोल की हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा कासा थाना क्षेत्र में सूर्या नदी पुल पर चरोटी नाका में हुआ। मिस्त्री की कार डिवाइडर से टकराने के बाद रिटेंशन वॉल से जा भिड़ी।   
विज्ञापन


साइरस मिस्त्री को 2011 में रतन टाटा के उत्तराधिकारी के तौर पर चुना गया था
साइरस मिस्त्री को 2011 में रतन टाटा के उत्तराधिकारी के तौर पर चुना गया था। इससे पहले भी वो प्रमुख कारोबारी समूह शापूरजी पालोंजी मिस्त्री कंपनी से जुड़े थे। चार जुलाई 1968 को मुंबई में जन्मे सायरस के पिता पालोंजी मिस्त्री भी बहुत बड़े बिजनेस टायकून थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed