फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cyclonic Storm Hamoon intensified into a Severe cyclonic storm over the Northwest Bay of Bengal

Hamoon: बंगाल की खाड़ी में उठा गंभीर चक्रवात हामून, तमिलनाडु के रामेश्वरम में तेज बारिश शुरू

Tue, 24 Oct 2023 03:13 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 24 Oct 2023 03:13 PM IST
सार

पिछले छह घंटे के दौरान हामून 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर दिशा की तरफ बढ़ रहा था। बुधवार को दोपहर 12 बजे इसके खेपुपाड़ा और चिट्टगांव के बीच बांग्लादेश के तट से गुजरने की संभावना है।

विज्ञापन
Cyclonic Storm Hamoon intensified into a Severe cyclonic storm over the Northwest Bay of Bengal
हामून के कारण रामेश्वरम में तेज बारिश शुरू - फोटो : एएनआई

विस्तार

हामून एक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को बताया कि हामून बंगाल की उत्तर-पश्चिमी खाड़ी के ऊपर एक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है। इसके चलते तमिलनाडु के रामेश्वरम में तेज बारिश शुरू हो गई है। वहीं, ओडिशा व बंगाल के कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई है। ईरान ने चक्रवात को हामून नाम दिया है।

विज्ञापन


विज्ञापन

इससे पहले, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया था कि पिछले छह घंटे के दौरान यह 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर दिशा की तरफ बढ़ रहा था। शाम साढ़े पांच बजे यह ओडिशा के पारादीप तट से 230 किमी दूर, पश्चिम बंगाल में दीघा से 360 किमी दक्षिण और बांग्लादेश के खेपुपाड़ा से 510 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम की दिशा में स्थित था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग के मुताबिक, बुधवार को दोपहर 12 बजे इसके खेपुपाड़ा और चिट्टगांव के बीच बांग्लादेश के तट से गुजरने की संभावना है।

ओडिशा में अलर्ट

ओडिशा सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को किसी भी तरह की घटनाओं से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार रहने को कहा है। साथ ही प्रशासन को भारी बारिश की स्थिति में निचले क्षेत्रों से लोगों को निकालने के निर्देश दिए हैं। मौसम विज्ञानी यूएस दास ने कहा कि चक्रवात ओडिशा के तट से करीब 200 किमी की दूरी से समुद्र से गुजरेगा। इसके प्रभाव से ओडिशा के कुछ क्षेत्रों में अगले दो दिन हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

तटवर्ती क्षेत्रों में बारिश
आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर हवा की गति धीरे-धीरे बढ़कर मंगलवार सुबह तक 80-90 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 100 किमी प्रति घंटे तक पहुंच जाएगी। उन्होंने कहा कि ओडिशा के तट पर इसका कोई प्रत्यक्ष प्रभाव नहीं पड़ेगा, लेकिन कुछ कमजोर दुर्गा पूजा पंडाल हवा के चलते क्षतिग्रस्त हो सकते हैं। इस समुद्री घटनाक्रम के चलते बीते 24 घंटे में ओडिशा के तटवर्ती क्षेत्रों में 15 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed