फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cyclonic Storm Asani Live Updates Imd Alert For Heavy Rainfall And Strong Winds In Andhra Pradesh

समुद्र में तूफान: आंध्र और ओडिशा तट की ओर बढ़ रहा चक्रवात 'असानी', भारी बारिश की चेतावनी

Wed, 11 May 2022 09:57 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 11 May 2022 09:57 PM IST
सार

चक्रवात असानी के चलते खास तौर पर ओडिशा और आंध्र प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया गया है। ओडिशा के पुरी के एडिशनल एसपी मिहिर कुमार पांडा ने बताया, असानी के कारण तेज हवाएं चल रही हैं और ऊंची लहरें उठने लगी हैं।

विज्ञापन
Cyclonic Storm Asani Live Updates Imd Alert For Heavy Rainfall And Strong Winds In Andhra Pradesh
असानी का अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान का असर दिखना शुरू हो गया है। आंध्र प्रदेश और ओडिशा के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, चक्रवात 'असानी' के अगले कुछ घंटों में उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। यह आज शाम या कल सुबह तक आंध्र और ओडिशा के तट तक पहुंचेगा। 

विज्ञापन


चक्रवात असानी बुधवार को चक्रवात तूफान के रूप में कमजोर होकर आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट की ओर बढ़ रहा है। इस दौरान 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि इसके चलते ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की आशंका है। गुरुवार की सुबह तक इसके डिप्रेशन में बदल जाने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


हालात को देखते हुए ओडिशा सरकार ने कहा है कि कुछ दक्षिणी जिलों में भारी बारिश के अलावा राज्य पर इसका कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा। राज्य सरकार ने पांच जिलों को हाई अलर्ट पर रखा है क्योंकि इनके चक्रवात से प्रभावित होने की आशंका ज्यादा है। ये जिले मलकानगिरि, कोरापुट, रायगढ़, गंजम और गजपति हैं। मछुआरों को 12 मई तक समुद्र में न जाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओडिशा के स्पेशल रिलीफ कमिश्नर पीके जेना ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति से निरटने के लिए ओडशा आपदा रैपिड एक्शन फोर्स (ओडीएआरएफ) की 60 यूनिट और फायर सर्विस की 132 टीमों को तैनात किया गया है। दूसरी ओर, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने चक्रवात असानी से प्रभावित होने वाले इलाकों में बचाव व राहत कार्य के लिए 50 टीमें तैनात की हैं।

एनडीआरएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि इनमें से 22 टीमों को पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में तैनात किया गया है। वहीं, 28 टीमों को इन राज्यों में अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है। 

अगले 3-4 दिनों तक लू की स्थिति 
वरिष्ठ आईएमडी वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने कहा कि आज तक पश्चिम राजस्थान और विदर्भ में लगभग 7-8 स्टेशनों पर 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तापमान बना हुआ है। लू चल रही है और यह अगले 3-4 दिनों तक जारी रहेगी। पश्चिम मध्य प्रदेश में अगले तीन दिनों तक लू की स्थिति बन सकती है।  

13 से 14 मई तक दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में लू की स्थिति विकसित हो सकती है। एक और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 16 मई के आसपास आ रहा है, और उसके बाद दिल्ली में बारिश की संभावना है। 'असानी' चक्रवात अब पूर्व की ओर बढ़ गया है, यह अब मछलीपट्टनम के पूर्व में है। आज, तटीय आंध्र प्रदेश में अत्यधिक भारी वर्षा होगी, रेड अलर्ट जारी किया गया है, कल अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होगी, ऑरेंज अलर्ट जारी किया जाएगा। ओडिशा और पश्चिम बंगाल में बारिश के लिए येलो अलर्ट है। 

ओडिशा और आंध्र प्रदेश में हाई अलर्ट
चक्रवात असानी के चलते खास तौर पर ओडिशा और आंध्र प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया गया है। ओडिशा के पुरी के एडिशनल एसपी मिहिर कुमार पांडा ने बताया, असानी के कारण तेज हवाएं चल रही हैं और ऊंची लहरें उठने लगी हैं। इसके मद्देनजर तटीय क्षेत्रों के आसपास रह रहे लोगों को अलर्ट किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि, पुलिस बलों और सभी स्टेशनों को हाईअलर्ट पर रखा गया है। इसके अलावा सुरक्षा की दृष्टि से कई उड़ानों को भी रद्द किया गया है।

Koo App

Severe Cyclonic Storm Asani weakened into a Cyclonic Storm over Westcentral Bay of Bengal; Cyclone warning issued for Andhra Pradesh coast @Indiametdept

View attached media content

- Prasar Bharati News Services (@pbns_india) 11 May 2022



शाम तक और असर दिखाएगा चक्रवात 

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवात असानी अगले कुछ घंटों में उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने के साथ आंध्र प्रदेश के तट तक पहुंचेगा। इसके बाद चक्रवात के मछलीपट्टनम, नरसापुर, यनम, काकीनाडा, तुनी और विशाखापत्तनम तटों तक पहुंचने की संभावना है। ओडिशा के विशेष राहत आयुक्त प्रदीत कुमार जेना ने बताया कि विशाखापत्तनम पहुंचने के बाद यह समुद्र में मिल जाएगा। आईएमडी के अनुसार अगले कुछ घंटों के लिए चक्रवात के उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और आंध्र प्रदेश तट के करीब बंगाल की खाड़ी में पश्चिम-मध्य तक पहुंचने की संभावना है।

Koo App

IMD issues red alert as cyclone Asani approaches Andhra Pradesh

View attached media content

- Prasar Bharati News Services (@pbns_india) 11 May 2022


कल से कमजोर होगा तूफान 
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 12 मई की सुबह तक धीरे-धीरे चक्रवाती तूफान कमजोर होने लगेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य पर गंभीर चक्रवाती तूफान 'असानी' पिछले 6 घंटों के दौरान 12 किमी प्रति घंटे की गति से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा, धीरे-धीरे यह चक्रवाती तूफान कमजोर हो रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि असानी बुधवार सुबह काकीनाडा और विशाखापट्टनम के बीच तट से टकराएगा। इस दौरान 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं और भारी बारिश हो सकती है। 

Koo App

IMD issues red alert for Andhra Pradesh as Cyclone ‘Asani’ inches closer to coast #CycloneAsani #Cyclone #AndhraPradesh #Rain #RedAlert #Vishakhapatnam Watch Video: https://youtu.be/1V4cTZ77W7w

View attached media content

- ANI Multimedia (@ANI_Multimedia) 10 May 2022



काकीनाडा में चक्रवात से सड़क क्षतिग्रस्त
आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में तेज हवाओं के साथ समुद्र में हलचल बढ़ गई है। यहां के थिम्मापुरम पुलिस स्टेशन के उप निरीक्षक रामकृष्ण ने बताया कि समुद्र तट के साथ लगने वाली रोड काफी क्षतिग्रस्त हुई है। हम दो चेक पोस्ट लगाकर ट्रैफिक को इस तरफ जाने से रोक रहे हैं। हम पूरे अलर्ट पर हैं। माइक से भी लोगों को अनुरोध किया है कि बाहर न निकलें, फिशिंग की अनुमति नहीं है। 

इंडिगो ने रद्द की सभी उड़ानें 
असानी चक्रवात के चलते इंडिगो ने अभी सभी उड़ानों को रद्द कर दिया है। विशाखापत्तनम हवाई अड्डे के निदेशक श्रीनिवास राव ने बताया कि सभी उड़ानों को रद्द किया गया है। वहीं एयर एशिया ने भी बेंगेलूरू और दिल्ली की उड़ान को रद्द किया है। वहीं एयर इंडिया ने अभी तक इस पर फैसला नहीं लिया है। 

पुरी में 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवा 
पुरी मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी हृषिकेश पांडा ने बताया कि समुद्र तट पर खराब स्थिति बनी हुई है। इस बीच सुबह 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। उन्होंने बताया कि पुरी जिले में कल रात से अब तक 9 मिमी बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed