{"_id":"60a3cf0425e6f31d5b7e55f0","slug":"cyclone-tauktae-wall-and-footpath-damaged-near-gateway-of-india-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"चक्रवात ताउते: गेटवे ऑफ इंडिया के पास की दीवार को नुकसान, फुटपाथ भी धंसा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चक्रवात ताउते: गेटवे ऑफ इंडिया के पास की दीवार को नुकसान, फुटपाथ भी धंसा
Tue, 18 May 2021 07:58 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 18 May 2021 07:58 PM IST
सार
मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेकर ने मंगलवार को गेटवे ऑफ इंडिया का दौरा किया और परिसर के नुकसान और साफ-सफाई की समीक्षा की। यह मुंबई का महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल है।
विज्ञापन
ताउते के दौरान गेटवे ऑफ इंडिया के पास उठती लहरें
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चक्रवाती तूफान ताउते ने ऐतिहासिक 'गेटवे ऑफ इंडिया' को सुरक्षा देने वाली दीवारों और लोहे की छड़ों को नुकसान पहुंचाया और पास में लगे कुछ बैसाल्ट पत्थर भी तूफान के प्रभाव की वजह से उखड़ गए। महानगरपालिका के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि हालांकि चक्रवात ताउते की वजह से इस ऐतिहासिक इमारत को कोई क्षति नहीं पहुंची है लेकिन इसके निकट का फुटपाथ धंस गया।
विज्ञापन
महानगरपालिका के अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को मुंबई तट से गुजरे इस तूफान की वजह से अरब सागर से ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही थीं और ये लहरें अपने साथ कचरे का अंबार लेकर आईं जो वह इस ऐतिहासिक स्थल पर छोड़ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि उन्होंने दक्षिणी मुंबई के इस ऐतिहासिक स्थल के परिसर से चार ट्रक कचरा जमा किया। अधिकारी ने बताया कि गेटवे ऑफ इंडिया के नजदीक लगे कई बैसाल्ट पत्थर तूफान के प्रभाव की वजह से उखड़ गए और यहां फुटपाथ का छोटा हिस्सा धंस गया। इस परिसर की घेराबंदी कर ली गई है और पत्थरों को मरम्मत के लिए जमा कर लिया गया है।