फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   cyclone storm Sitrang is gradually visible in West Bengal new updates here

Cyclone Sitrang: बंगाल में कहर बरपा सकता है चक्रवाती तूफान ‘सितरंग’

Mon, 24 Oct 2022 05:59 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता।
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 24 Oct 2022 05:59 AM IST
सार

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, निम्न दबाव बंगाल की खाड़ी के मध्य में चक्रवात का रूप धारण करेगा और उसके बाद उत्तर-उत्तर पूर्व दिशा की तरफ बढ़ेगा।

विज्ञापन
cyclone storm Sitrang is gradually visible in West Bengal new updates here
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान ‘सितरंग’ का पश्चिम बंगाल में असर धीरे-धीरे दिखने लगा है। कोलकाता समेत कई जिलों में रविवार को बादल छाए रहे। पूर्वी मिदनापुर में कई जगह हल्की बारिश हुई। ‘सितरंग’ बंगाल के तटीय इलाकों खासकर सुंदरबन में भारी तबाही बरपा सकता है। 

विज्ञापन


साथ ही पूर्वोत्तर में असम सहित कई राज्यों में इसका असर देखने को मिल सकता है। इसके खतरे को देखते हुए पहले ही बंगाल हाई अलर्ट पर है। प्रदेश के सात जिलों में राहत और बचाव दलों को तैनात किया गया है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, निम्न दबाव बंगाल की खाड़ी के मध्य में चक्रवात का रूप धारण करेगा और उसके बाद उत्तर-उत्तर पूर्व दिशा की तरफ बढ़ेगा। 25 अक्तूबर की सुबह तीनकोना द्वीप और सन द्वीप के बीच से होते हुए बांग्लादेश का रुख करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बंगाल के तटवर्ती जिलों में यह कहर बरपा सकता है। वहां भारी बारिश और 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कोलकाता और आसपास के जिलों में हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed