फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cyclone Sitrang wreaked havoc all updates more than 1000 people affected in Assam

Cyclone Sitrang: असम में चक्रवात 'सितरंग' ने मचाई तबाही, 1000 से ज्यादा लोग प्रभावित

Wed, 26 Oct 2022 08:44 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 26 Oct 2022 08:44 AM IST
सार

अधिकारियों ने बताया, सितरंग ने असम में सोमवार को प्रभावित करना शुरू किया। राज्य के नगांव जिले के कई क्षेत्रों में तूफान के कारण कई पेड़ व बिजली के खंभे उखड़ गए। रिपोर्टों के मुताबिक,  कलियाबोर, बामुनि, सकमुठिया चाय बागान और बोरलीगांव में कई घरों को नुकसान पहुंचा।

विज्ञापन
Cyclone Sitrang wreaked havoc all updates more than 1000 people affected in Assam
चक्रवात सितरंग के कारण असम में ताबही - फोटो : ANI

विस्तार

असम में चक्रवात सितरंग के कारण मंगलवार को भी स्थिति गंभीर बनी रही। यहां चक्रवाती तूफान के कारण आई बाढ़ से 83 गांव के करीब 1100 लोग प्रभावित हुए हैं। भारी बारिश और बारिश के कारण कई घरों को भी नुकसान पहुंचा है। असम राज्य आपदा प्रबंधन के आंकड़ों के अनुसार, तूफान से 1146 लोग प्रभावित हुए हैं और 325.501 हेक्टेयर फसल को नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया, सितरंग ने असम में सोमवार को प्रभावित करना शुरू किया। राज्य के नगांव जिले के कई क्षेत्रों में तूफान के कारण कई पेड़ व बिजली के खंभे उखड़ गए। रिपोर्टों के मुताबिक, कलियाबोर, बामुनि, सकमुठिया चाय बागान और बोरलीगांव में कई घरों को नुकसान पहुंचा। हालांकि, तूफान में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 
विज्ञापन


बता दें, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से चक्रवात सितरंग को लेकर सोमवार को ही चेतावनी जारी की गई थी। इसके तहत चक्रवात सितरंग के कारण असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा में भारी से भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया था। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया था कि बांग्लादेश में चक्रवात गहरा दबाव क्षेत्र बना रहा है, जिसके आने वाले सप्ताह में उत्तर-पूर्वी बांग्लादेश, अगरतला और शिलांग की तरफ बढ़ने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed