फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cyclone ockhi In Kerala claimed many lives in southern states of india, many fishermen are missing

'ओखी' तूफान की चपेट में दक्षिण भारत, बचाव कार्य के लिए नेवी के पांच जहाज तैनात

Fri, 01 Dec 2017 02:23 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Fri, 01 Dec 2017 02:23 PM IST
विज्ञापन
Cyclone ockhi In Kerala claimed many lives in southern states of india, many fishermen are missing

दक्षिण भारत में  तूफान 'ओखी' की वजह से आई परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इस तूफान ने तमिलनाडु और केरल के कई हिस्सों को प्रभावित किया है। भारी बारिश के चलते चेन्नई, मदुरई, कन्याकुमारी व अन्य क्षेत्रों में स्कूलों को बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन


हालातों पर काबू पाने के लिए कोच्चि में नेवी की 5 शीप्स को तैनात किया गया है, साथ ही लक्षद्वीप पर 2 शीप्स स्टैंडबाय पर रखी गई हैं। बचाव कार्य में जुटी नेवी ने कहा कि नौसेना के सी किंग हेलिकॉप्टर की मदद से 8 लोगों को बचाया गया है, जिनमें से दो की हालत बेहद नाजुक है।
विज्ञापन


बोइंग पी 8आई विमान आईएनएस ने करीब 7 लोगों को बचाया था। नेवी ने कहा है कि खोज के लिए जल्द ही नौसेना सागर हेलीकॉप्टर लॉन्च किया जा रहा है। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने एनडीआरएफ के डीजी से बात कर ओखी तूफान के बारे में जानकारी ली। प्रभावित इलाकों में पहले से ही एनडीआरएफ की टीम रवाना हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए हैं और करीब 45 मछुआरे अभी भी लापता हैं। वहीं केरल में भारी बारिश का कहर लगातार जारी है। इससे पहले मौसम विभाग के एक अधिकारी ने मुताबिक तूफान से हवा की गति 65-75 किमी प्रति घंटा होने की आशंका जताई और कहा था कि इससे समुद्र में ऊंची लहरें उठ सकती हैं।
   
दक्षिणी तमिलनाडु के कन्याकुमारी, तूतीकोरिन और रामनतपुरम जिलों सहित तटीय क्षेत्रों में मछुआरों को अगले 24 घंटों तक समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई। इस तूफान को ओखी नाम बांग्लादेश ने दिया है।  वहीं पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ओखी तेज बारिश और हवाओं के साथ लक्षद्वीप की ओर भी बढ़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed