फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cyclone Nivar weakens at Tamil Nadu coast, one killed in Andhra Pradesh

तमिलनाडु तट पर कमजोर पड़ा चक्रवाती तूफान निवार, आंध्र प्रदेश में एक की मौत

Fri, 27 Nov 2020 03:47 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, चेन्नई
एजेंसी, चेन्नई Published by: देव कश्यप Updated Fri, 27 Nov 2020 03:47 AM IST
विज्ञापन
Cyclone Nivar weakens at Tamil Nadu coast, one killed in Andhra Pradesh
CycloneNivar - फोटो : Twitter

प्रचंड चक्रवाती तूफान ‘निवार’ तमिलनाडु तट के ऊपर कमजोर होकर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक यह अभी और कमजोर होकर कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील होगा। चक्रवाती तूफान निवार के जमीन से टकराने की प्रक्रिया बुधवार-बृहस्पतिवार की दरमियानी रात 10:30 बजे से सुबह 2:30 बजे तक पूरी हुई और तूफान तमिलनाडु तट से होता हुआ गुजर गया। आंध्र प्रदेश में इस दौरान हुई भारी बारिश में एक व्यक्ति की मौत हुई जबकि तमिलनाडु व पुड्डुचेरी में किसी की जान नहीं गई।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को ट्वीट कर बताया, प्रचंड चक्रवाती तूफान ‘निवार’ उत्तरी तमिलनाडु तट के ऊपर कमजोर होकर एक चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया। आगे यह उत्तर-पश्चिमी दिशा की ओर बढ़ते हुए अगले छह घंटों में और कमजोर होकर गहरे कम दबाव के क्षेत्र एवं इसके बाद अगले छह घंटों में और कमजोर होकर कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील होगा। तूफान गुजरने के दौरान तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भारी बारिश हुई जिससे कुछ जगहों पर बाढ़ जैसे हालात रहे।
विज्ञापन



सबसे ज्यादा पुड्डुचेरी में 30 सेंटीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा तमिलनाडु के कुड्डालोर में 27 सेमी, चेन्नई में 11.3 सेमी, कराईकल में 9.6 सेमी और नागापट्टिनम मे 6.3 सेमी बारिश हुूई। वहीं आंध्र प्रदेश के चित्तूर, नेल्लोर, कडप्पा, कृष्णा और पूर्वी गोदावरी जिलों की 177 से अधिक जगहों पर भारी बारिश हुई। कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालत हुए और एनडीआरएफ ने लोगों को निकालकर राहत शिविरों में पहुंचाया हालांकि एक व्यक्ति बारिश के पानी में बह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य सरकार ने तटीय क्षेत्र में रहने वालों से अगले दो दिनों तक घर में ही रहने की अपील की है। जगह-जगह पेड़ तथा खंभे उखड़ गए। वहीं तमिलनाडु और पुड्डुचेरी के मुख्यमंत्रियों ने बताया कि उनके यहां तूफान से किसी की जान नहीं गई हैै। हालांकि कुछ जगहों पर बारिश के कारण दीवार गिरने जैसी छिटपुट घटनाएं जरूर हुईं। तमिलनाडु में करीब ढाई लाख लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया।

गृहमंत्री ने दिया दोनों राज्यों को पूरी मदद का आश्वासन  
गृहमंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को ट्वीट कर बताया कि तमिलनाडु के सीएम के पलानीस्वामी और पुड्डुचेरी के सीएम वी नारायणस्वामी से बात कर तूफान के बाद की स्थिति का जायजा लिया। दोनों राज्यों को केंद्र की ओर से हर संभव मदद देने का आश्वासन भी दिया है। एनडीआरएफ की टीमें पहले ही राज्यों में मोर्चा संभाले हैं।

रेल, हवाई व बस सेवाएं बहाल
तमिलनाडु में चक्रवाती निवार के गुजरने के बाद बृहस्पतिवार को मेट्रोरेल, हवाई व बस सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। चेन्नई हवाई अड्डे पर सुबह नौ बजे से उड़ानों का संचालन शुरू हुआ। वहीं राज्य बस सेवा और मेट्रोरेल का संचालन भी शुरू हुआ। मेट्रो दस दस मिनट के अंतराल पर चलीं।

 
तमिलनाडु में अगले हफ्ते फिर होगी भारी बारिश
गंभीर चक्रवाती तूफान निवार के गुजरने के बाद मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को तमिलनाडु में अगले हफ्ते फिर बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है। मौसम विभाग के मुताबिक 29 नवंबर के आसपास बंगाल की खाड़ी पर एक बार फिर कम दबाव वाला क्षेत्र बनेगा। मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय मोहापात्रा ने कहा, 29 नवंबर के बाद तमिलनाडु में एक बार फिर भारी बारिश होगी। हालांकि यह देखना होगा कि क्या कम दबाव वाला यह क्षेत्र भी चक्रवाती तूफान का रूप लेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed