फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cyclone Mora hits Bangladesh coast, heavy rain in india today

केरल पहुंचा मानसून, दिल्ली-NCR में कल भारी बारिश की आशंका

Tue, 30 May 2017 02:27 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम Updated Tue, 30 May 2017 02:27 PM IST
विज्ञापन
Cyclone Mora hits Bangladesh coast, heavy rain in india today

बंगाल की खाड़ी में मौजूद चक्रवाती तूफान 'मोरा' के बांग्लादेश के समुद्री तट से टकराने के बाद मानसून उत्तरपूर्व से होते हुए केरल पहुंच गया है। मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि 31 मई और एक जून को दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश होगी।

विज्ञापन

विज्ञापन



वहीं संभावना जताई जा रही थी कि दोपहर तक भारत के तटीय क्षेत्रों में ये चक्रवात मोरा अपना असर दिखाएगा, लेकिन चक्रवाती तूफान मोरा की तीव्र गति की वजह से मानसून पहले ही भारत के तटीय इलाकों तक पहुंच गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पूर्वोत्तर के राज्यों समेत केरल में आज भारी बारिश होगी। साधारणत: मानसून पहले केरल पहुंचता है, लेकिन इसबार ये पूर्वोत्तर के राज्यों से होते हुए केरल पहुंचा है। मौसम वैज्ञानिकों ने मोरा की वजह से उत्तर पूर्वी राज्यों में 2.5 mm बारिश की संभावना जताई है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आज दक्षिण असम, मेघालय, त्रिपुरा, और मिजोरम में भारी बारिश हो सकती है। अरुणाचल और नागालैंड में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही दक्षिण असम, मणिपुर, मेघालय और मिजोरम में 45 से 65 किलोमीटर की स्पीड से तेज हवाओं की संभावना जताई गई है।

अगले 3 दिन इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना

Cyclone Mora hits Bangladesh coast, heavy rain in india today

31 मई को असम, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम, नागालैंड, और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा अंडमान निकोबार द्वीप समूह, कर्नाटक और केरल के समुद्री तट पर भी भारी बारिश की संभावना है।

1 जून को भी मौसम में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसमें असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और केरल प्रभावित क्षेत्र होंगे।

2 जून को असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अंडमान निकोबार द्वीप, केरल में भारी बारिश होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed