फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cyclone Kyaars Havoc More than hundred boats and thousands saved, heavy rains in Karnataka

चक्रवाती तूफान क्यार का कहर: सौ से ज्यादा नावों और हजारों लोगों को बचाया, कर्नाटक में तेज बारिश

Sat, 26 Oct 2019 09:36 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलुरु Published by: योगेश साहू Updated Sat, 26 Oct 2019 09:36 AM IST
विज्ञापन
Cyclone Kyaars Havoc More than hundred boats and thousands saved, heavy rains in Karnataka
चक्रवाती तूफान क्यार - फोटो : ANI
भारत के तटीय इलाकों में चक्रवाती तूफान क्यार का खतरा बढ़ता जा रहा है। शनिवार को पश्चिमी तट के आसपास वर्तमान मौसम की स्थिति के मद्देनजर, न्यू मंगलुरु पोर्ट से करीब 100 मछली पकड़ने की नौकाओं को बचाया गया। इसके साथ ही हजारों लोगों को बंदरगाह के सुरक्षित स्थान में आश्रय प्रदान किया गया। वहीं कर्नाटक में भी भारी बारिश की खबर है।
विज्ञापन

 

इधर, शनिवार सुबह कर्नाटक के उडुपी के कुछ हिस्सों में तेज बारिश हुई। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को गोवा, कर्नाटक और दक्षिण कोंकण के तटीय जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा की चेतावनी जारी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

महाराष्ट्र में रेड अलर्ट जारी

उधर, चक्रवाती तूफान क्यार का खतरा महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में भी बढ़ गया है। मौसम विभाग ने यहां के तटीय जिलों रत्नागिरि और सिंधुदुर्ग में अगले 12 घंटों में बहुत अधिक बारिश होने की चेतावनी जारी की है। 

विभाग के अनुसार, अरब सागर में कम दबाव के क्षेत्र ने शुक्रवार सुबह क्यार की क्षमता में इजाफा कर दिया है। ऐसे में आने वाले 12 घंटों में इस तूफान के तेज होने और अगले 24 घंटों में और अधिक शक्तिशाली होने की आशंका है।

हालांकि विभाग ने यह आशंका भी जताई है कि 24 घंटे के बाद यह तूफान ओमान तट की ओर चला जाएगा। फिलहाल मौसम विभाग ने सिंधुदुर्ग जिले के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है।

क्यार चक्रवात के चलते शनिवार को हवाओं की रफ्तार बढ़कर 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इस तूफान का महाराष्ट्र के रत्नागिरि, सिंधुदुर्ग, रायगढ़ सहित गोवा और उत्तर कर्नाटक के तटीय इलाकों पर असर देखा जा सकता है।

गोवा में पिछले तीन दिन से भारी बारिश जारी

बता दें कि गोवा में पिछले तीन दिन से लगातार भारी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल इससे राहत की उम्मीद कम है। गोवा में पर्यटकों को सलाह दी गई है कि वह अपने आवासों में रहें और मछुआरों से कहा गया है कि समुद्र में न जाएं।

ओडिशा में बारिश से तीन लोगों की मौत

उधर, बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के कारण ओडिशा में भी लगातार तीसरे दिन बारिश का असर देखा गया। राज्य में बारिश के कारण हुए हादसों में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और चार घायल हो गए। राजधानी भुवनेश्वर में ही बीते दो दिन में 253 मिमी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार तक बारिश से राहत की उम्मीद नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed