Cyclone Jawad alert : चक्रवाती तूफान जवाद से खतरा, रेलवे ने रद्द की 95 ट्रेनें, देखें कौनसी गाड़ियां निरस्त हुईं
Cyclone Jawad alert :पूर्वी तटीय रेलवे ने गुरुवार को कहा कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए ऐहतियातन विभिन्न स्थानों से चलने वाली और क्षेत्र से गुजरने वाली 95 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को 2 से 4 दिसंबर तक निरस्त किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
.@RailMinIndia
As per forecast of Met Dept., Cyclone 'Jawad' may hit Odisha on 3rd - 4th Dec. For the safety of passengers 95 Trains originating from different destination and passing over ECoR and originating from ECoR have been cancelled as below:विज्ञापन
JCO: JOURNEY COMMENCING ON pic.twitter.com/eJDakxI9wK — East Coast Railway (@EastCoastRail) December 1, 2021
पूर्वी तटीय रेलवे ने गुरुवार को कहा कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए ऐहतियातन विभिन्न स्थानों से चलने वाली और क्षेत्र से गुजरने वाली 95 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को 2 से 4 दिसंबर तक निरस्त किया है। उधर, मौसम विभाग ने कहा कि चक्रवाती तूफान जवाद 4 दिसंबर की सुबह दक्षिण ओडिशा तट पर पहुंच सकता है। गुरुवार दोपहर अंडमान सागर के मध्य भागों पर कम दबाव का क्षेत्र पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया है। वहीं, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे अंडमान सागर पर एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने तथा अगले 12 घंटे में दक्षिण-पूर्व और इससे सटे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में एक दबाव में केंद्रित होने की संभावना है।