फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cyclone Asna impact Gujarat Amit Shah reviews rains Gandhinagar

Gujarat: ओमान की ओर बढ़ा चक्रवात असना, गुजरात पर असर नहीं; अमित शाह ने गांधीनगर की जमीनी स्थिति की समीक्षा की

Fri, 30 Aug 2024 11:13 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद/नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद/नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 30 Aug 2024 11:13 PM IST
सार

Gujarat: चक्रवात असना अब गुजरात से अरब सागर की ओर बढ़ गया है और ओमान की ओर जा रहा है, जिससे क्षेत्र पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ा। कच्छ के जिला कलेक्टर अमित अरोड़ा ने बताया कि सुरक्षा के लिए 3,500 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया था। 

विज्ञापन
Cyclone Asna impact Gujarat Amit Shah reviews rains Gandhinagar
भारी बारिश के बाद गुजरात के कुछ इलाकों में जलभराव। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दोपहर में गुजरात के कच्छ तट पर बना चक्रवात 'असना' अब अरब सागर की ओर बढ़ चुका है और ओमान की ओर बढ़ रहा है। इसका क्षेत्र पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ा है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


कच्छ जिला कलेक्टर अमित अरोड़ा के मुताबिक, "सुरक्षा के लिए स्थानीय प्रशासन ने करीब 3,500 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया था और झुग्गी-झोपड़ियों और कच्चे मकानों में रहने वाले लोगों को अन्य भवनों में शरण लेने के लिए कहा गया था।" अरोड़ा ने बताया कि चक्रवात के समुद्र में चले जाने और ओमान की ओर बढ़ने के बाद तट पर कुछ बारिश और तेज हवा चलने के अलावा कोई बड़ा प्रभाव नहीं पड़ा। अभी तक किसी प्रकार के जन-धन के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। 
विज्ञापन


वहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज शाम एक बयान में कहा कि कच्छ तट और पाकिस्तान के पास बने गहरे तूफान ने चक्रवात का रूप लिया। यह चक्रवात सुबह साढ़े ग्यारह बजे भुज के उत्तर-पश्चिम में करीब 190 किलोमीटर दूर था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएमडी ने पहले बताया था कि तेज तूफान शुक्रवार सुबह तक चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। जिसके बाद अधिकारियों ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने के उपाय किए। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भी गुरुवार रात राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र पहुंचकर अरोडा से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिले की तैयारियों पर चर्चा की थी। 


 

Cyclone Asna impact Gujarat Amit Shah reviews rains Gandhinagar
गुजरात के कई हिस्सों में जलभराव - फोटो : पीटीआई

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को गुजरात में हाल की भारी बारिश के बाद अपने गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र की स्थिति की समीक्षा की और प्रशासन को जरूरी निर्देश दिए। अहमदाबाद के कई हिस्से इस हफ्ते की बारिश के बाद पानी में डूब गए थे। 
 
भाजपा की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, शाह ने मौजूदा स्थिति की समीक्षा की और नागरिकों को समस्याओं से राहत देने, बीमारियों से बचाने और जनजीवन को फिर से सामान्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने अहमदाबाद और गांधीनगर के कलेक्टरों और नगर निगम आयुक्तों के साथ फोन पर चर्चा की। 

शाह ने अधिकारियों को बारिश के पानी की निकासी और सड़कों व नालियों की सफाई की प्रक्रिय को तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही, बीमारियों के फैलाव को रोकने के लिए कीटनाशकों का छिड़काव तुरंत शुरू करने का निर्देश दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed