फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cyclone Asani Update Today Imd Alert Heavy Rains Continue in Odisha And Bengal Weather Update News in Hindi

चक्रवात 'असानी': कमजोर हो रहा समुद्री तूफान, ओडिशा व पश्चिम बंगाल में भारी बारिश जारी 

Thu, 12 May 2022 08:02 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Thu, 12 May 2022 08:02 AM IST
सार

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से बताया गया कि चक्रवात असानी कमजोर होकर एक गहरे दबाव में बदल गया है, जो आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों के आसपास केंद्रित है। 

विज्ञापन
Cyclone Asani Update Today Imd Alert Heavy Rains Continue in Odisha And Bengal Weather Update News in Hindi
चक्रवात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चक्रवाती तूफान धीरे-धीरे कमजोर हो रहा है। बुधवार देर रात यह आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम और नरसापुर के बीच कमजोर होकर गहरे दबाव क्षेत्र में तब्दील हो गया। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, असानी के कारण कई स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं। भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि तटीय आंध्र प्रदेश पर गहरा दबाव क्षेत्र पिछले 6 घंटों के दौरान व्यावहारिक रूप से स्थिर रहा और उसी क्षेत्र में कमजोर हो गया। अगले 12 घंटों के दौरान इसके तटीय आंध्र प्रदेश के आसपास मंडराने और कमजोर होने की संभावना है।

विज्ञापन


भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से बताया गया कि ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में गुरुवार सुबह से ही भारी बारिश हो रही है। दरअसल, चक्रवात असानी कमजोर होकर एक गहरे दबाव में बदल गया है, जो आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों के आसपास केंद्रित है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

 

अगले पांच दिन भयंकर गर्मी 
भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में अगले पांच दिनों तक भयंकर गर्मी पड़ेगी। इस दौरान लू भी लोगों को परेशान करेगी। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के आसार कम हैं, लेकिन इसके बाद दो से चार डिग्री तक पारा बढ़ सकता है। वहीं राजस्थान में तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। ऐसा ही हाल मध्य प्रदेश का रहना वाला है। यहां 15 मई तक लू चलने के आसार हैं। इसके अलावा हरियाणा, दिल्ली व पंजाब में भी 12 से 15 मई तक भयंकर गर्मी पड़ने के आसार हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed