फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cyclone Asani: IMD Warns of Heavy Rains and Strong Winds in Andaman These Areas Alert Issued for Fishermen

चक्रवात असानी: आज कुछ इलाकों में बारिश और तेज हवाएं, मछुआरों के लिए जारी हुआ अलर्ट

Mon, 21 Mar 2022 04:51 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, पोर्ट ब्लेयर।
एजेंसी, पोर्ट ब्लेयर। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 21 Mar 2022 04:51 AM IST
सार

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, चक्रवाती तूफान के बांग्लादेश और म्यांमार के तटों की तरफ बढ़ने के भी आसार हैं। आईएमडी ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की भी भविष्यवाणी की है।

विज्ञापन
Cyclone Asani: IMD Warns of Heavy Rains and Strong Winds in Andaman These Areas Alert Issued for Fishermen
चक्रवाती तूफान - फोटो : पीटीआई

विस्तार

चक्रवात ‘असानी’ के प्रभाव से रविवार को बारिश और तेज हवाओं के कारण अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में आम जनजीवन प्रभावित हुआ। मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि साल के पहले चक्रवाती तूफान के तेजी से द्वीप समूह की तरफ बढ़ने के मद्देनजर अंतर-द्वीपीय जहाज सेवाओं को रोक दिया गया है और मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने का अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक, एहतियात के तौर पर द्वीप समूह के विभिन्न हिस्सों में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के लगभग 100 कर्मियों को तैनात किया गया है और छह राहत शिविर भी स्थापित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि उत्तर और मध्य अंडमान में बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं, लेकिन पोर्ट ब्लेयर में जनजीवन सामान्य रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने ट्वीट किया, 20 मार्च, 2022 को भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े पांच बजे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर बना कल का कम दबाव वाला क्षेत्र न्यूनतम दबाव वाले क्षेत्र में तब्दील हो गया। अगले 24 घंटों के दौरान इसके और अधिक गहन न्यूनतम दबाव वाले क्षेत्र में बदलने की आशंका है।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, चक्रवाती तूफान के बांग्लादेश और म्यांमार के तटों की तरफ बढ़ने के भी आसार हैं। आईएमडी ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की भी भविष्यवाणी की है। साथ ही निकोबार द्वीप समूह में अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है। इसके बाद यह बांग्लादेश की तरफ चला जाएगा।


मौसम विभाग ने द्वीप के अधिकतर स्थानों पर धीमी से मध्यम रफ्तार बारिश और तूफान की आशंका जताई है। जबकि कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है। इस दौरान हवा की रफ्तार 45-55 किमी/घंटे से 65 किमी/घंटे तक रह सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed