फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cyber police will use facebook to curb suicide incidents

आत्महत्या जैसी वारदातों को रोकने के लिए साइबर पुलिस लेगी फेसबुक का सहारा

Mon, 05 Nov 2018 08:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Mon, 05 Nov 2018 08:52 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Cyber police will use facebook to curb suicide incidents
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com

आत्महत्या के कई मामलों में ये बात सामने आई है कि ऐसा करने वाला अपने फेसबुक स्टेटस या पोस्ट में इस बात का जिक्र करता है कि वह अपना जीवन खत्म करने वाला है। कई मामलो में तो लोगों ने ये कदम उठाने से पहले वीडियो तक फेसबुक पर पोस्ट किए हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए अब मुंबई में साइबर पुलिस अपने तकनीकी कौशल का इस्तेमाल करेगी। ताकि उन लोगों का जीवन बचाया जा सके जिनके जहन में आत्महत्या जैसे विचार आते हैं।


loader

इससे पहले मुंबई के बांद्रा में अक्तूबर में साइबर सेल ने 21 वर्षीय व्यक्ति को आत्महत्या करने से रोका था। इस व्यक्ति का अपने मालिक से सैलरी को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद उसने आत्महत्या का मन बना लिया। उसने ये कदम उठाने से पहले फेसबुक पर अपना सुसाइड नोट पोस्ट किया था।

फेसबुक द्वारा अलर्ट मिलने के 24 घंटे के भीतर साइबर पुलिस की टीम ने स्थानीय प्रशासन को इस बात की जानकारी दी और टीम उस व्यक्ति के घर पहुंची। जिसके बाद उसे वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के पास ले जाया गया। जिन्होंने उसकी काउंसलिंग की।

डिप्टी पुलिस कमिश्नर अकबर पठान ने बताया, 'जब भी हमें किसी सुसाइड पोस्ट के लिए अलर्ट मिलता है तो हम व्यक्ति के जीवन को बचाने के लिए सभी तरह के प्रयास करते हैं। उस समय हर एक सेकेंड महत्वपूर्ण होता है। हम विभिन्न टीमें बनाते हैं, संबंधित व्यक्ति की गतिविधियों का विश्लेषण और स्कैन करते हैं। जब व्यक्ति के घर का पता ट्रैक हो जाता है तो वहां पुलिस की टीम भेजी जाती है। उसकी काउंसलिंग कराई जाती है ताकि वह आत्महत्या न करे। बीते कुछ महीनों में पुलिस ने 4 लोगों की जान बचा ली है।'

इससे पहले गोरेगांव की एक कंपनी में 30 वर्षीय महिला ने जुलाई में फेसबुक पर सुसाइड नोट पोस्ट किया था। जिसके बाद साइबर पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। उसके घर महिला पुलिस की टीम को भेजा गया और उसकी काउंसलिंग की गई।

साइबर विशेषज्ञ विक्की शाह का कहना है, 'बीते साल से फेसबुक अपने यूजर्स के डाटा की सक्रिय रूप से निगरानी कर रहा है। ताकि लोगों की जिंदगी बचाई जा सके। खासकर कि ब्लू वेल चैलेंज के बाद से। फेसबुक बड़े पैमाने पर मौत, सुसाइड और अन्य संवेदनशील विषयों के बारे में फिल्टर की सहायता से पता लगाता है। जिसके बाद पुलिस को अलर्ट किया जाता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed