फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cyber Crime Police of Hyderabad Intelligence Department arrested two persons in a case of cheating in Telangana

तेलंगाना: 10 लाख रुपये की ठगी मामले में दो व्यक्ति गिरफ्तार, मोबाइल फोन, बैंक डेबिट क्रेडिट कार्ड जब्त

Mon, 10 Jan 2022 04:18 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, हैदराबाद।
एजेंसी, हैदराबाद। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 10 Jan 2022 04:18 AM IST
सार

पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान मोहम्मद नईम और फारूख ठगी का धंधा नाइजीरियाई लोगों के साथ मिलीभगत कर से कर रहे हैं। इसमें बरेली का उनका दो अन्य दोस्त भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Cyber Crime Police of Hyderabad Intelligence Department arrested two persons in a case of cheating in Telangana
Cyber Crime - फोटो : Social Media

विस्तार

तेलंगाना में हैदराबाद के गुप्तचर विभाग की साइबर अपराध पुलिस की एक टीम ने धोखाधड़ी के एक मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी मो. नईम और मोहम्मद फारूख के रूप में हुई है। दोनों पर लगभग 10 लाख रुपये की ठगी का मामला है। 

विज्ञापन


 हैदराबाद जासूसी विभाग के संयुक्त पुलिस आयुक्त गजराव भूपाल ने कहा कि पुलिस को 3 अगस्त, 2021 को एक व्यक्ति से शिकायत मिली थी। इसमें शिकायतकर्ता ने उसके साथ 9,19,400 रुपये की ठगी का दावा किया था।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान मोहम्मद नईम और फारूख ठगी का धंधा नाइजीरियाई लोगों के साथ मिलीभगत कर से कर रहे हैं। इसमें बरेली का उनका दो अन्य दोस्त भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाइजीरियाई लोगों को 10 प्रतिशत कमीशन के तौर पर उनके बैंक खातों में भुगतान करते थे। पूछताछ में फारूख ने अपने जुर्म कबूलते हुए कहा कि उन्होंने मोहम्मद नईम और खुद के जाली दस्तावेज बनाए और कई बैंक में नईम और खुद के खाते खोले। उसके कबूलनामे में लगभग 40 बैंकों में खाते खोले जाने और अफ्रीकी लोगों को कमीशन के भुगतान की बात कही गई है।


उन्होंने इन बैंक खातों का इस्तेमाल धोखाधड़ी के अन्य गतिविधियों में भी किया। पुलिस ने इनके मोबाइल फोन, विभिन्न बैंकों के डेबिट क्रेडिट कार्ड और बैंक पासबुक जब्त कर लिये हैं और पूछताछ के आधार पर उनकी बताई जानकारी के अनुसार उनके दोनों साथियों को पकड़ने की कवायद तेज कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि आगे की जांच जारी है और इनके बैंक खाते भी खंगाले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed