{"_id":"5e8fb61a8ebc3e7746308572","slug":"cyber-attacks-increased-during-covid19-lockdown-mobile-phones-are-getting-used","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के दौरान बढ़ा साइबर धोखाधड़ी का खतरा, मोबाइल फोन का हो सकता है इस्तेमाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लॉकडाउन के दौरान बढ़ा साइबर धोखाधड़ी का खतरा, मोबाइल फोन का हो सकता है इस्तेमाल
Fri, 10 Apr 2020 05:26 AM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 10 Apr 2020 05:26 AM IST
विज्ञापन
साइबर धोखाधड़ी
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा एजेंसी ने मोबाइल फोन पर इंटरनेट का प्रयोग करने वाले सभी लोगों को ‘स्पाईवेयर और रैनसमवेयर’ के खिलाफ सतर्कता बरतने का सुझाव दिया है। एजेंसी ने कहा कि कोविड-19 महामारी को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण मोबाइल फोन पर इंटरनेट का इस्तेमाल और साथ-साथ साइबर धोखाधड़ी सहित अन्य अपराधों का खतरा भी बढ़ा है।
विज्ञापन
भारतीय साइबर स्पेस की सुरक्षा के लिए तमाम साइबर हमलों का मुकाबला करने वाली संघीय एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम ऑफ इंडिया (सीईआरटी-इन) ने निजी मोबाइल फोन को सुरक्षित रखने को लेकर जारी परामर्श में लोगों को एक दर्जन से अधिक सुझाव दिए हैं।
विज्ञापन
एजेंसी ने कहा कि वर्तमान वैश्विक स्वास्थ्य हालात में लोगों का सामान्य काम करने का तरीका बदल गया है, वे ऑफिस जाने की बजाय घर से ही काम कर रहे हैं। साइबर अपराधी कोविड-19 महामारी का लाभ उठाने का प्रयास कर रहे हैं और अब वे मोबाइल फोन के जरिए मैलवेयर, स्पाईवेयर और रैनसमवेयर फैलाने के जुगाड़ में हैं। मोबाइल से संवेदनशील डाटा चोरी होने, उसका गलत इस्तेमाल होने या उसे मिटने/खो जाने से बचाने के लिए मोबाइल फोन और सभी एप को सुरक्षित रखना जरूरी है।
विज्ञापन