फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CWC report total water storage level in country major reservoirs improved compared to last ten years

रिपोर्ट: देश के प्रमुख जलाशय लबालब, बीते 10 साल के मुकाबले बेहतर; उत्तरी क्षेत्र में जल संग्रहण में गिरावट

Sat, 24 Aug 2024 04:50 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 24 Aug 2024 04:50 AM IST
सार

उत्तरी क्षेत्र में जलाशयों सामान्य से कम भंडारण स्तर देखा गया। इस क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश, पंजाब और राजस्थान शामिल हैं। यहां जहां जलाशय अपनी क्षमता का केवल 53 फीसदी ही रख पाए हैं। यह बीते साल साल दर्ज किए गए जल संग्रह में 84 फीसदी से काफी अधिक की गिरावट है।

विज्ञापन
CWC report total water storage level in country major reservoirs improved compared to last ten years
पंडोह डैम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) की नई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि देश के प्रमुख जलाशयों में कुल जल-भंडारण स्तर बीते साल के मुकाबले काफी बेहतर हुआ है।

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, देश के 155 जलाशयों में मौजूदा उपलब्ध लाइव संग्रहण 130.800 बिलियन क्यूबिक मीटर (बीसीएम) है। यह कुल लाइव संग्रहण क्षमता का 72 फीसदी है। यह बीते साल के इसी वक्त के दौरान दर्ज 114.657 बीसीएम से बेहतर है। इसी के साथ मौजूदा जल भंडारण बीते साल के स्तर का 114 फीसदी और बीते 10 साल के औसत भंडारण का 112 फीसदी है। सीडब्ल्यूसी की रिपोर्ट का लब्बोलुआब है कि देश भर में समग्र भंडारण की हालत बीते साल और 10 साल के औसत दोनों से बेहतर है। पश्चिमी क्षेत्र में गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा में जल भंडारण बढ़ा है। यहां के जलाशयों में अभी 74 फीसदी पानी है। यह बीते साल 69 फीसदी रहा था। वहीं, मध्य क्षेत्र के उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में जलाशयों में वर्तमान में 76 फीसदी जल है। यह बीते साल के इसी वक्त के 73 फीसदी से तीन फीसदी बढ़ा है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल, पंजाब व राजस्थान के जलाशयों में 84% जल कम
वहीं, खासकर उत्तरी क्षेत्र में जलाशयों सामान्य से कम भंडारण स्तर देखा गया। इस क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश, पंजाब और राजस्थान शामिल हैं। यहां जहां जलाशय अपनी क्षमता का केवल 53 फीसदी ही रख पाए हैं। यह बीते साल साल दर्ज किए गए जल संग्रह में 84 फीसदी से काफी अधिक की गिरावट है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed