फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CWC meeting: Discussion on upcoming Lok Sabha election; Know what Mallikarjun Kharge said on BJP

CWC: कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक, आगामी लोकसभा चुनाव पर चर्चा; जानिए BJP पर क्या बोले मल्लिकार्जुन खरगे

Thu, 21 Dec 2023 06:13 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Thu, 21 Dec 2023 06:13 PM IST
सार

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई है। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी ने शिरकत की। इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा की, साथ ही मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा पर जमकर हमला बोला हैं।

विज्ञापन
CWC meeting: Discussion on upcoming Lok Sabha election; Know what Mallikarjun Kharge said on BJP
कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की गुरुवार बैठक आयोजित की गई। इस दौरान इंडिया गठबंधन के सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे पर पार्टी की योजनाओं और आगामी लोकसभा चुनावों की रणनीति पर चर्चा की गई। साथ ही हाल ही में तीन विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त पर आकलन किया गया। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई अन्य लोग शामिल हुए हैं। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र और भाजपा के जमकर घेरा। 
विज्ञापन


खरगे बोले- भाजपा के नाटक को देश देख रहा
सीडब्ल्यूसी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि भाजपा के नाटक को देश देख रहा है, कैसे बिना चर्चा के कुछ विधेयकों को मनमाने ढंग से पारित किया जा रहा है। भाजपा ने लोकतंत्र का गला घोंट दिया है। ससंद को सत्ताधारी पार्टी का मंच बनाने की साजिश चल रही है। संवैधानिक पदों पर बैठे लोग इस गंदी राजनीति का हिस्सा बन रहे हैं। जाति, क्षेत्र की राजनीति चरम पर है। सांसदों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार लोग अपने कर्तव्यों में विफल रहे हैं।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव अब दूर नहीं- मल्लिकार्जुन खरगे
हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की करारी हार को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे निराशाजनक हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव अब ज्यादा दूर नहीं हैं, कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी करें। साथ ही भारत जोड़ो यात्रा पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस से जुड़े लोग चाहते हैं कि राहुल गांधी पूर्व से पश्चिम तक दोबारा भारत जोड़ो यात्रा करें, हालांकि अंतिम निर्णय उन पर निर्भर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीडब्ल्यूसी की बैठक में नए एजेंडे पर चर्चा
कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में भाजपा से मुकाबला करने को लेकर नए एजेंडे पर चर्चा की गई। पार्टी सूत्रों की मानें तो मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में जाति जनगणना का मुद्दा विफल रहा है। वहीं सोनिया गांधी ने बुधवार को संसदीय दल की बैठक में सासंदों ने कहा कि विधानसभा चुनाव के नतीजे बेहद निराशाजनक है। साथ ही कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए मेहनत करने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने कहा था कि कुछ महीनों में लोकसभा चुनाव होंगे पार्टी और इंडिया ब्लॉक के सदस्य के रूप में हमें अपना काम पूरा करना है। कांग्रेस 28 दिसंबर को पार्टी के स्थापना दिवस पर नागपुर में एक मेगा रैली भी कर रही है।

केसी वेणुगोपाल बोले, कांग्रेस हमेशा से चुनावी मोड पर है
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से चुनावी मोड पर रहती है। बिना किसी देरी के लोकसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र समिति का जल्द एलान किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि सीडब्ल्यूसी की बैठक में विधानसभा चुनाव परिणामों पर चर्चा की गई। सीडब्ल्यूसी सदस्यों ने राहुल गांधी से भारत जोड़ो यात्रा 2.0 शुरू करने का भी अनुरोध किया और इस संबंध में जल्द ही निर्णय लिया जाएगा।


भारत जोड़ो यात्रा 2.0 की शुरुआत करने पर चर्चा
कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में राहुल गांधी से नेताओं ने आग्रह किया कि वह फिर से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत करें, जिसमें वह पूर्व से पश्चिम की यात्रा करें। सीडब्ल्यूसी सदस्यों ने सर्वसम्मति से राहुल गांधी से अनुरोध किया है। कांग्रेस महासचिव वेणुगोपाल ने कहा कि यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को जल्द तय किया जाएगा, इसमें किसी भी तरह की देरी नहीं करेंगे। भाजपा पर हमला करते हुए वेणुगोपाल ने कहा कि देश में भाजपा के खिलाफ माहौल है। हम पूरी तरह से आश्वस्त हैं कि कांग्रेस और अन्य सहयोगी दल तानाशाही शासन के खिलाफ जीत हासिल करेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed