{"_id":"5bd6a648bdec2269c41f4a2d","slug":"cvc-going-to-start-investigation-against-cbi-director-alok-verma-from-29th-oct-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अपने अंतर्कलह की रिपोर्ट सीवीसी को सौंपेगी सीबीआई, होगी अधिकारियों से पूछताछ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अपने अंतर्कलह की रिपोर्ट सीवीसी को सौंपेगी सीबीआई, होगी अधिकारियों से पूछताछ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 29 Oct 2018 11:48 AM IST
विज्ञापन
Alok Verma, Rakesh Asthana
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भ्रष्टाचार का आरोप झेलने के बाद लंबी छुट्टी पर भेजे गए सीबीआई के निदेशक आलोक वर्मा के खिलाफ आज से जांच शुरू होने जा रही है। उनपर लगाए गए आरोपों की जांच केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) करेगा। सीबीआई आलोक वर्मा से जुड़े तमाम दस्तावेज आज (29 अक्तूबर) सीवीसी को सौंपेगी, जिसकी मांग जांच के दौरान अधिकारी करेंगे। बता दें कि नंबर एक के गेम से शुरू हुई सीबीआई के स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना और आलोक वर्मा की तूतू -मैंमैं आखिरकार भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद खत्म हुई है।
विज्ञापन
राकेश अस्थाना ने आलोक वर्मा पर कई संगीन आरोप लगाए थे। इन आरोपों के बाद दोनों अधिकारियों के बीच विवाद कोर्ट तक पहुंचा और फिर दोनों ही अधिकारियों को सरकार ने छुट्टी पर भेज दिया।
विज्ञापन
कई अधिकारियों से होगी पूछताछ
आज से शुरू हो रही जांच में सीवीसी सिर्फ दस्तावेज ही नहीं खंगालेगी बल्कि कई अधिकारियों और अर्दलियों से भी पूछताछ करेगी। माना जा रहा है कि इस मामले में सीवीसी सीबीआई के एक दर्जन से अधिक अधिकारियों की पड़ताल कर सकती है। पूछताछ किए जाने वाले अधिकारियों में प्रमुख रूप से आलोक वर्मा, राकेश अस्थाना, संयुक्त निदेशक अरुण कुमार शर्मा, ए साई मनोहर, डेप्युटि इंसपेक्टर जनरल मनीष सिन्हा, एसपी जगरूप सिन्हा, डीएसपी अजय बस्सी, देवेंद्र कुमार और इंसपेक्टर अश्विनी गुप्ता के नाम शामिल हैं। सीवीसी ने अपने आदेश में कहा था कि आलोक वर्मा को उनके पद से हटा देना चाहिए क्योंकि वह अस्थाना द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
दिवाली बाद सीवीसी सौंपेगी रिपोर्ट
सीवीसी ने बीते मंगलवार को सीबीआई डायरेक्टर आलोक वर्मा को उनकी सभी जिम्मेदारियों से मुक्त करते हुए कहा था कि राकेश अस्थाना के खिलाफ आरोपों की सच्चाई को लेकर एजेंसी उनके साथ सहयोग नहीं कर रही है।
लंबी छुट्टी पर भेजे जाने के बाद निदेशक आलोक वर्मा ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सीवीसी इस मामले की जांच को दो हफ्ते के भीतर पूरा करे।
आपको बता दें कि अस्थाना ने आलोक वर्मा पर आरोप लगाया था कि ऐसे 10 मामले हैं जब आलोक वर्मा ने जांच के दौरान हस्तक्षेप किया। कैबिनेट सचिव प्रदीप सिन्हा को शिकायत में राकेश अस्थाना ने ऐसे 10 मौके बताए थे जब उनकी तरफ से की जा रही जांच में आलोक वर्मा ने दखलंदाजी की थी।
जिसके बाद सिन्हा ने अपनी शिकायत को सीवीसी को 30 अगस्त को भेजा। जिसके बाद सीवीसी ने 11 सितंबर को आलोक वर्मा को तीन नोटिस भेजे। यही नहीं सीवीसी का कहना है कि नोटिस भेजने के बाद भी सीबीआई ने इस मामले से जुड़े दस्तावेज उन्हें नहीं सौंपे। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आखिरकार सीबीआई आज सीवीसी को तमाम दस्तावेज सौंपेगी।