{"_id":"637d64211db9202ee021790d","slug":"cv-anand-bose-to-take-oath-as-governor-of-west-bengal-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal News: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में आज शपथ लेंगे बोस, कई बड़ी हस्तियां रहेंगी मौजूद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal News: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में आज शपथ लेंगे बोस, कई बड़ी हस्तियां रहेंगी मौजूद
Wed, 23 Nov 2022 05:36 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, कोलकाता।
एजेंसी, कोलकाता।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 23 Nov 2022 05:36 AM IST
सार
राजभवन में बुधवार को होने वाले शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, विधानसभा अध्यक्ष बीमान बंदोपाध्याय और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी सहित कई हस्तियां मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन
CV Anand Bose
- फोटो : Twitter/@KeralaGovernor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल के नए राज्यपाल के रूप में सीवी आनंद बोस बुधवार को शपथ ग्रहण करेंगे। एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि वह यहां राजभवन में शपथ ग्रहण करने के लिए मंगलवार सुबह कोलकाता पहुंच गए। इससे पहले बोस को हवाईअड्डे पर ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि राजभवन में बुधवार को होने वाले शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, विधानसभा अध्यक्ष बीमान बंदोपाध्याय और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी सहित कई हस्तियां मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन
भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1977 बैच के केरल कैडर के सेवानिवृत्त अधिकारी बोस राज्यपाल के रूप में ला गणेशन की जगह लेंगे। जगदीप धनखड़ के उपराष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने के लिए राज्यपाल पद से इस्तीफा देने पर जुलाई में गणेशन को उनका उत्तराधिकारी नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन