फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Customs department told Kerala High Court that CM Pinarayi Vijayan and his three minister knew of gold smuggling case

केरल सोना तस्करी : चुनाव से पहले मामले में आया सीएम विजयन, स्पीकर और तीन मंत्रियों का नाम, आरोपी स्वप्ना ने लगाए ये आरोप

Sat, 06 Mar 2021 01:42 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sat, 06 Mar 2021 01:42 PM IST
विज्ञापन
Customs department told Kerala High Court that CM Pinarayi Vijayan and his three minister knew of gold smuggling case
केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

केरल की राजनीति मेंं विधानसभा चुनाव से पहले सोना तस्करी मामले के चलते भूचाल आ गया है। जेल में बंद आरोपी स्वप्ना सुरेश ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, उनके तीन मंत्री और स्पीकर को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के वाणिज्य दूतावास के माध्यम से तिरुवनंतपुरम में सोना तस्करी की गतिविधियों के बारे में जानकारी थी। सीमा शुल्क विभाग ने अदालत को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


सीमा शुल्क विभाग ने केरल विधानसभा के स्पीकर पी श्रीरामकृष्णन को पूछताछ के लिए 12 मार्च को पेश होने के लिए समन भेजा है। मामले में माकपा नेता कोडियारी बालाकृष्णन की पत्नी विनोदिनी बालाकृष्णन को पूछताछ के लिए 10 मार्च को कोच्चि स्थित कार्यालय पेश होने के लिए नोटिस भेजा है। 
विज्ञापन

 

बता दें कि यह जानकारी ऐसे समय में सामने आई है जब अगले ही महीने राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं। बता दें कि सोना तस्करी का यह मामला पिछले साल जुलाई में सामने आया था। सीमा शुल्क विभाग ने तिरुवनंतपुरम में यूएई वाणिज्य दूतावास के एक अधिकारी के नाम आए एक पैकेज में 30 किलो सोना बरामद किया था। 

विभाग ने कहा कि स्वप्ना सुरेश ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री के पूर्व प्रमुख सचिव और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एम शिवशंकर राजनेताओं, वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों और तस्करी सिंडिकेट के बीच की प्रमुख कड़ी थे। स्वप्ना ने बताया कि वह अरबी भाषा जानती है इसलिए उसे अक्सर उनकी बैठकों में अनुवाद करने के लिए बुलाया जाता था।

हाईकोर्ट में सीमा शुल्क आयुक्त सुमित कुमार की ओर से जमा किए गए शपथ पत्र के अनुसार, स्वप्ना सुरेश ने साफ दौर पर मुख्यमंत्री, तीन मंत्रियों और स्पीकर की गलत और अवैध गतिविधियों के बारे में बताा। उसने विभिन्न मामलों में हाई प्रोफाइल लोगों की संलिप्तता और उनकी प्रतिक्रियाओं के बारे में भी जानकारी दी।

हलफनामे में सनसनीखेज आरोप

सोना तस्करी मामले की मुख्य अभियुक्त स्वप्ना सुरेश ने मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन, विधानसभा के अध्यक्ष पी. श्रीरामकृष्णन और कुछ मंत्रियों के खिलाफ डॉलर तस्करी मामले में सनसनीखेज खुलासे किए हैं। यह दावा शुक्रवार को केरल उच्च न्यायालय में मामले की जांच कर रहे सीमा शुल्क विभाग ने किया।

राज्य में विधानसभा चुनावों से कुछ हफ्ते पहले अदालत में हलफनामा दायर कर सीमा शुल्क विभाग ने कहा कि सुरेश ने एजेंसी को सीआरपीसी की धारा 108 और 164 के तहत दिए गए बयान में ये खुलासे किए।

सीमा शुल्क आयुक्त सुमित कुमार की तरफ से दायर हलफनामे में दावा किया गया कि यह बताया जाता है कि धारा 108 और धारा 164 के तहत दिए गए बयान में सुरेश ने मुख्यमंत्री, केरल विधानसभा के अध्यक्ष और राज्य कैबिनेट के कुछ मंत्रियों के खिलाफ स्तब्धकारी खुलासे किए हैं।

इसमें बताया गया कि सुरेश ने यह भी आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के संयुक्त अरब अमीरात के महावाणिज्य दूत के साथ निकट संबंध थे और बयान दिया कि अवैध रूप से धन का लेन-देन हुआ।

विदेशी मुद्रा की तस्करी हुई

हलफनामे में दावा किया गया कि उसने स्पष्ट रूप से कहा है कि महावाणिज्य दूतावास की मदद से माननीय मुख्यमंत्री और माननीय विधानसभा अध्यक्ष के इशारे पर विदेशी मुद्रा की तस्करी हुई।

डॉलर मामला तिरूवनंतपुरम में यूएई वाणिज्य दूतावास के पूर्व वित्त प्रमुख द्वारा ओमान के मस्कट में 1,90,000 डॉलर (करीब 1.30 करोड़ रुपये) की कथित तौर पर तस्करी से जुड़ा हुआ है।

सोना तस्करी मामले में आरोपी सुरेश और सह-आरोपी सरित पी. एस., डॉलर मामले में भी कथित तौर पर संलिप्त हैं और सीमा शुल्क विभाग उन्हें गिरफ्तार कर चुका है।

हलफनामे में बताया गया कि सीमा शुल्क विभाग को दिए बयान में सुरेश ने यह भी दावा किया कि मुख्यमंत्री और उनके प्रधान सचिव तथा एक निजी कर्मचारी के साथ उसके निकट संबंध थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed