फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Customs caught cigarettes worth 30 lakhs in Mumbai, cannabis also seized

Mumbai: मुंबई में कस्टम्स ने पकड़ी 30 लाख की सिगरेट, ठाणे में कार से नौ लाख का गांजा जब्त

Sat, 07 Jan 2023 05:51 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 07 Jan 2023 05:51 PM IST
सार

मुंबई कस्टम्स ने गुरुवार को निर्यात खेप के बीच सिगरेट के 2000 कार्टन पकड़े। इन्हें लंदन निर्यात किए जाने वाले माल की खेप के बीच मिलाकर रखा गया था, ताकि पकड़ में न आ सकें। इनमें भरी सिगरेट का मूल्य 30 लाख रुपये बताया गया है। आगे जांच जारी है। 

विज्ञापन
Customs caught cigarettes worth 30 lakhs in Mumbai, cannabis also seized
मुंबई में निर्यात खेप के बीच रखे गए थे सिगरेट के कार्टन - फोटो : ANI

विस्तार

महानगर मुंबई में मादक पदार्थों की धरपकड़ लगातार जारी है। मुंबई सीमा शुल्क विभाग (Customs) की कूरियर शाखा के अधिकारियों ने 30 लाख रुपये मूल्य की चार लाख सिगरेट जब्त की हैं। वहीं, पुलिस ने ठाणे जिले के एक गांव से नौ लाख रुपये का गांजा जब्त किया है। 

विज्ञापन

मुंबई कस्टम्स ने गुरुवार को निर्यात खेप के बीच सिगरेट के 2000 कार्टन पकड़े। इन्हें लंदन निर्यात किए जाने वाले माल की खेप के बीच मिलाकर रखा गया था, ताकि पकड़ में न आ सकें। इनमें भरी सिगरेट का मूल्य 30 लाख रुपये बताया गया है। मामले में आगे जांच जारी है। 
विज्ञापन

उधर, पुलिस ने मुंबई के पड़ोसी ठाणे जिले के एक गांव में कार से नौ लाख रुपये का 90 किलो गांजा जब्त किया है। महाराष्ट्र पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि नारकोटिक्स विरोधी दस्ते (ANC) ने बालपाड़ा गांव में मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की। मामले में नार्कोटिक्स कानून के तहत केस दर्ज कर आगे जांच जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सांताक्रूज के बार में छापेमारी, 69 गिरफ्तार 
सांताक्रूज के बार में शनिवार तड़के हुई छापेमारी में 69 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, गिरफ्तार लोगों में 44 ग्राहक, 21 कर्मचारी और चार कलाकार शामिल हैं। अधिकारी ने बताया, बार से 14 महिलाओं को छुड़ाया गया और 3.5 लाख रुपये नकद जब्त किए गए। पुलिस ने वहां डांस की वीडियो क्लिप मिलने के बाद छापेमारी की थी। अधिकारी ने बताया बार में अश्लील डांस पर महाराष्ट्र निषेध और महिलाओं की गरिमा का संरक्षण (यहां काम करना) अधिनियम 2016 के साथ-साथ भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed