फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Current account holders withdraw Rs 50 thousand 

चालू खाता धारक निकाल सकेंगे 50 हजार रुपये

Wed, 16 Nov 2016 03:35 AM IST
 ब्यूरो/ अमर उजाला, अलीगढ़
 ब्यूरो/ अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Wed, 16 Nov 2016 03:35 AM IST
विज्ञापन
Current account holders withdraw Rs 50 thousand 
नोट बंदी

500 और 1000 रुपये के नोट बंद होने से परेशान करेंट एकाउंट (चालू खाता) धारकों को केंद्र सरकार ने थोड़ी राहत दी है। अब वह एक सप्ताह में 50 हजार रुपये तक निकाल सकेंगे। बैंक ऑफ बड़ौदा की स्वर्ण जयंती नगर शाखा के प्रबंधक पूरन सिंह ने बताया कि अब तक यह स्थित स्पष्ट नहीं थी लेकिन अब केंद्र सरकार ने निर्देश दिए हैं कि करेंट एकाउंट होल्डर 50 हजार रुपये एक सप्ताह में निकाल सकेंगे।

विज्ञापन


इसके लिए खाता कम से कम तीन महीने पुराना और लगातार चलन में होना अनिवार्य है। इसका आदेश पत्र प्राप्त हो गया है। इस पत्र के अनुसार करेंट एकाउंट धारकों को 2 हजार रुपये की नई करेंसी का ही भुगतान किया जाएगा। गौर हो कि बचत खाता धारक एक सप्ताह में 24 हजार रुपये ही निकाल सकते हैं।
विज्ञापन


अब हर आईडी की फीडिंग
एक व्यक्ति द्वारा अलग-अलग आईडी लगाकर कई बार रुपये निकालना अब आसान नहीं होगा। इस पर निगरानी के इंतजाम बैंक कर्मियों ने कर लिए हैं। अब जो भी ग्राहक बैंक में जाता है, सबसे पहले उसकी आईडी की फीडिंग की जा रही है। ऐसे में अगर वह दूसरी आईडी लेकर दोबारा बैंक में आता है तो नाम, पिता का नाम, और पते के आधार पर उसे ट्रेस कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed